टॉस जीतकर एडन मार्करम ने चुनी बल्लेबाजी, अफ्रीका ने प्लेइंग-XI में किए 4 बदलाव, तो अक्षर पटेल का फिर कटा पत्ता
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर 8 का अहम मुक़ाबला आज अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टॉस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।
इस पहले टी 20 विश्वकप में दोनों टीमों के बीच सात बार आमना सामना हुआ हैं , जिसमे पांच बार भारत और दो बार दक्षिण अफ्रीका जीता हैं। दोनों टीमों के बीच 2024 टी 20 विश्वकप का फाइनल हुआ था , जहां भारत ने 7 रनों से जीतकर दूसरी बार ख़िताब अपने नाम किया।
टॉस जीतने के बाद मार्करम का बयान
टॉस जीतने के बाद कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। उन्होंने बताया कि यह वास्तव में एक अच्छी पिच लग रही है और जितना अनुमान था, उससे कहीं ज्यादा सूखी दिखाई दे रही है। मार्करम के अनुसार खिलाड़ी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और मौजूदा परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि टीम खुद को खुशकिस्मत मानती है कि इस मैदान पर उन्हें पहले भी कुछ मुकाबले खेलने का मौका मिला है, जिससे परिस्थितियों को समझने में मदद मिली है। यह काली मिट्टी की पिच है, इसलिए शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छा समर्थन मिल सकता है। मारक्रम ने टीम संयोजन पर भी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले मैच की तुलना में चार बदलाव किए गए हैं
दक्षिण अफ्रीका ने किये चार बदलाव
पिछले मैच में यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। टीम प्रबंधन ने इस बड़े मैच को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत किया है।
मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों की वापसी से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है और अनुभव भी जुड़ा है। खासतौर पर रबाडा और एनगिडी की मौजूदगी से तेज गेंदबाजी विभाग को धार मिली है, जबकि महाराज स्पिन विकल्प के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
T20 World Cup के बाद खत्म हो जायेगा इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह