अफ्रीका में 2 तो टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव, सुपर-8 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Published - 21 Feb 2026, 01:32 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:57 PM

IND Vs SA

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मुक़ाबले समाप्त हो चुके हैं और अब सुपर 8 के मुक़ाबले शुरू होने जा रहे हैं। भारतीय टीम ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज शामिल हैं। भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी।

इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दो और टीम इंडिया ने तीन बड़े बदलाव किये हैं और एक मज़बूत प्लेइंग XI फिक्स हो गई है। आइए जानते हैं दोनों टीमों (IND vs SA) के प्लेइंग XI क्या हैं?

दक्षिण अफ्रीका में होंगे दो अहम बदलाव

दक्षिण अफ्रीका ने अपना पिछला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब 22 फरवरी (IND vs SA) को वह सुपर 8 चरण में भारतीय टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस बड़े मुकाबले को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका जैसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे को बाहर कर सकती है। उनकी जगह टीम में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और ऑलराउंडर मार्को जानसेन को शामिल किया जाएगा। मिलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि जानसेन गेंद और बल्ले दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। इन बदलावों से दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले से ज्यादा मजबूत और संतुलित नज़र आ रही है।

टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव

टीम इंडिया सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में तीन अहम बदलाव के साथ उतर सकती है। भारतीय टीम ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में नीदरलैंड्स को हराया था, लेकिन अब सुपर 8 के अहम मुकाबले को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रणनीतिक परिवर्तन करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है।

वहीं वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को टीम में लाया जा सकता है। भारत इस मैच (IND vs SA) में तीन प्रमुख स्पिनर्स के साथ उतर सकता है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अब तक कुल 7 बार आमना-सामना हुआ है। इन मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े साफ बताते हैं कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन प्रोटियाज टीम के खिलाफ ज्यादा मजबूत रहा है। आखिरी बार जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, तब मुकाबला बेहद खास था।

यह मैच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल था। उस रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि इसी के साथ भारत ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए एक बार फिर भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती नजर आ रही है, लेकिन नॉकआउट जैसे बड़े मंच पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहता है।

IND vs SA : दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI

भारत : ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सेमसन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका : एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन , कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका

ये भी पढ़े : सेरेमनी में जमकर थिरके शिखर धवन, दुल्हन सोफी के साथ ठुमके लगाते VIDEO वायरल

Tagged:

IND VS SA cricket news T20 World Cup 2026 SUPER 8
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com