एक बार फिर होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुक़ाबला, डेट और टाइमिंग आ गई सामने
Table of Contents
IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और सुपर 8 चरण अब खत्म होने की कगार पर है। ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दो स्थान अभी भी खाली हैं, जिनके लिए भारत, पाकिस्तान समेत चार टीमें ज़ोरदार दावेदारी पेश कर रही हैं।
ऐसे में अगर समीकरण भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के पक्ष में बनते हैं, तो क्रिकेट फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबला देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं और इस महामुकाबले की संभावित तारीख और समय भी सामने आ चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर होगा IND vs PAK का मुक़ाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। सुपर 8 के बाद टूर्नामेंट अब निर्णायक मोड़ पर है और सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।
अगर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) दोनों अपनी-अपनी सेमीफाइनल भिड़ंत जीतने में सफल रहते हैं, तो फैंस को फाइनल में एक बार फिर हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है। अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करती हैं तो पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि भारत की टक्कर इंग्लैंड से तय मानी जा रही है।
ऐसे में अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक बन सकता है, जहां भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में भारत अब तक दो मुकाबले खेल चुका है। पहले मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को हराकर जीत दर्ज की।
वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पहले जिम्बाब्वे को हराया, लेकिन उसे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टरफाइनल बन गया है।
जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला साबित होने वाला है।
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में पाकिस्तान की राह उतार-चढ़ाव भरी रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी स्थिति मुश्किल हो गई।
हालांकि, कल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।
अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ है और यही मैच उसकी किस्मत तय करेगा। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि उसका नेट रन रेट (NRR) न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके।
समीकरण इस प्रकार है:
- अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे कम से कम 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी।
- अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे 13 ओवर या उससे पहले मैच जीतना होगा।
यानि साफ है कि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि बड़ी जीत ही उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है।
ये भी पढ़े : श्रीलंका को इतने रन से हराकर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जायेगा पाकिस्तान, जानें कितने रन की चाहिए जीत
Tagged:
team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026