IND vs PAK, PITCH REPORT: कैसे हैं कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के आंकड़ें? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसे करेगी मदद

Published - 13 Feb 2026, 02:32 PM | Updated - 13 Feb 2026, 02:55 PM

IND vs PAK

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 में महत्वपूर्ण होने वाला है. इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें खिलाड़ियों पर नहीं बल्कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर होगी. क्योंकि इस मैदान का स्वभाव ऐसा है कि खेल का परिणाम बड़े नामों से नहीं बल्कि परिस्थितियों से निकलेगा. जिस टीम ने इस पिच को पढ़ लिया, उस की जीत तय है. चलिए तो आगे जानते हैं कोलंबो की पिच क्या कहती है, और किसे होगा फायदा......

IND vs PAK: आंकड़े क्या कहते हैं?

IND vs PAK

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक 61 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिस भी टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी उसकी ही बल्ले-बल्ले हो गई. क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 25 मैच जीते, जबकि गेंदबाजी करने वाली ने 35 मैचों में जीत हासिल की. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. यह ताजा आंकड़े साफ बताते है कि इस पिच पर चेज करना ज्यादा फायदेंमंद रहा है. अगर टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनती है, तो जीतने के चांसेस ज्यादा है.

IND vs PAK: स्कोर से ज्यादा मैदान पर धैर्य जरूरी

हालांकि, आर प्रेमादासा पर पिच पर बल्लेबाज को शांत स्वभाव के साथ खेलना पड़ता है, क्योंकि नई गेंद के साथ हल्की मूवमेंट मिलती है. इसके बाद पिच धीमा बर्ताव करती है. रिकॉर्ड के मुताबिक, इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 143 रन रहा है. जबकि दूसरी पारी में 128 रन बने हैं.

रिकॉर्ड बताते हैं पिच का मिजाज

कुल मैच- 61

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 25

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 35

बेनतीजा- 1

पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 143

दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 128

पिच का सबसे बड़ा स्कोर- 215/5 (19.4 ओवर) BAN बनाम SL

पिच का सबसे छोटा स्कोर- 80/10 (14.4 ओवर) ENG बनाम IND

सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 215/5 (19.4 ओवर) BAN बनाम SL

सबसे कम स्कोर डिफेंड किया गया- 115/6 (20 ओवर) RSA बनाम SL

इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों की नहीं चलेगी. बल्कि जो टीम खुद को परिस्थिति के अनुसार ढाल लेगी. उसी की ही जीत होगी.

IND vs PAK मैच में स्पिनर्स पर होगा जिम्मा

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में जीत की जिम्मेदारी स्पिनर्स के कंधों पर होगी. क्योंकि जैसे-जैसे मैच बढ़ेगा, वैसे-वैसे पिच धीमी होती जाएगी. कोलंबो की पिच पर गेंद रूककर आती है, जिससे बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं. पिच पर फिरकी गेंदबाजों को काफी फायदा मिलता है. हालांकि, बल्लेबाज शांति से कुछ समय बिता ले तो वह अच्छे शॉट्स जरूर खेल सकता है.

लिहाजा, प्रेमदासा की पिच स्पिनर्स के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. बैटर को शुरूआत में धीमे रन बनाने होंगे, नहीं तो विकेट गिरने का ज्यादा डर रहेगा. इस मैच में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका ही जीत सुनिश्चित कर सकती है.

ओस बदल सकती है खेल

पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो शाम के मुकाबलों में ओस का भी अहम किरदार रहा है. दूसरी पारी तक गेंद गीली हो जाने की वजह से स्पिनर्स का असर कम हो जाता है. इसके बाद बल्बालेजों की रफ्तार तेज हो जाती है. परिस्थिति बदलते ही बल्ले से भी अच्छे शॉट्स खेलना आसान हो जाता है.

IND vs PAK, WEATHER REPORT: कोलंबो में झमाझम बरसेगा पानी या मैच होगा पूरा, मौसम की डरावनी रिपोर्ट आई सामने

IND vs PAK मैच में क्या हो सकती है रणनीति?

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी रही है. दोनों टीमों के बीच 1-1 रन बहुत मायने रखता है. इसलिए कोई भी गलती नहीं करना चाहेगा. 15 फरवरी को जो भी टीम टॉस जीतती है, तो वह सबसे पहले गेंदबाजी ही चुन सकती है. बल्लेबाजी धीमी रहेगी, तो स्पिनर्स का जलवा होगा. लेकिन मीडिल ओवर्स मुकाबले का रूख भी बदल सकता है. यानी की जो भी टीम अच्छा स्पिन करेगी, जीत उसी की होगी.

SA-W vs PAK-W Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: विलोमूर पार्क में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

Tagged:

team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

स्पिनर्स को मिलेगा IND vs PAK मुकाबले में ज्यादा फायदा

टॉस जीतक जो टीम पहले गेंदबाजी चुनेगी, उसके जीतने के ज्यादा चांसेस हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com