IND vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, संजू समेत इन 4 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, तो अभिषेक की हुई प्लेइंग XI में वापसी

Published - 15 Feb 2026, 06:40 PM | Updated - 15 Feb 2026, 06:49 PM

IND vs PAK

IND vs PAK: रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया (IND vs PAK) में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी हो चुकी है।

कप्तान सूर्या ने टॉस के दौरान कहा कि संजू सैमसन की जगह इस मैच में अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं। जबकि पाकिस्तान की टीम में उस्मान तारिक भी बने हुए हैं, जिनको लेकर मैच से पहले काफी चर्चाएं की जा रही थीं। बता दें कि, भारत ने इस मैच से पहले पाकिस्तान (IND vs PAK) को टी20 विश्व कप में 7 बार हराया है तो पाकिस्तान केवल एक बार भारत को हरा सका है।

दो खिलाड़ी को किया बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम (IND vs PAK) दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। संजू सैमसन को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया है तो उनकी जगह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

जबकि अर्शदीप सिंह भी आज का मुकाबला नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह कप्तान सूर्या ने अंतिम एकादश में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को जगह दी है, जिसके आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार हैं और वह अपनी फिरकी से पाकिस्तानी (IND vs PAK) बल्लेबाजों को मुश्किलों में डाल सकते हैं।

टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने कही ये बात

भारतीय टीम (IND vs PAK) के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पक्ष में सिक्का नहीं गिरा। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उनको पहले बल्लेबाजी करने से कोई परेशानी है? इसपर कप्तान सूर्या ने कहा कि नहीं।

''हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने यहां के नजीते देखे हैं और हमने पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में हमने जीत हासिल की है, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते थे। ये मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन साथ ही, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। यही सबसे ज्यादा जरूरी है। वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें, अपने कौशल पर भरोसा रखें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खुद पर भरोसा रखें।''

IND vs PAK: दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान (IND vs PAK) के कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर एक-दूसरे से हाथ नहीं मिला।

टॉस से पहले खबरें थीं कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा टॉस के समय हैंडशेक कर सकते हैं, लेकिन कप्तान सूर्या ने इस वाक्य के बाद साफ कर दिया कि वह अपने निर्णय पर कामय हैं और वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तान (IND vs PAK) के कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगे।

जो सिलसिला एशिया कप 2025 में शुरू हुआ था, वह श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के मैच में भी देखने को मिला है। वहीं, इस वाक्या के बाद साफ हो गया है कि मैच समाप्ति के बाद भी ये दोनों टीमों के बीच हेडशेक परंपरा नहीं होगी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करना चाहिए या नहीं? हरभजन सिंह का दो टूक जवाब, बोले– ‘किसी किताब में नहीं...'

मैच से पहले म्यूजिक विवाद, IND vs PAK में बजेगा वो गाना जिसे पाकिस्तान ने किया था बैन

Tagged:

IND vs PAK T20 World Cup 2021 india vs pakistan cricket news T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

श्रीलंका में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com