भारत की युवा ब्रिगेड ने पाकिस्तान के सामने कटवाई नाक, 26.2 ओवरों में पारी हुई ढेर, 191 रनों से हार झेल गंवाया एशिया कप का खिताब
Published - 22 Dec 2025, 10:05 AM | Updated - 22 Dec 2025, 10:11 AM
Table of Contents
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच रविवार 21 दिसंबर को दुबई में स्थित आईसीसीए में खेला गया था। खिताबी मुकाबले में भारत अंडर-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था, जिन्होंने उसे दोनों हाथों से कबूल किया।
पाकिस्तान अंडर-19 (IND vs PAK) ने पहले बैटिंग करते हुए समीर मिन्हास की शानदार 172 की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 347/8 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर ढेर हो गई और खिताब को 191 रनों से गंवा बैठी।
पाकिस्तान ने बनाए थे 347
पाकिस्तान अंडर-19 (IND vs PAK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 347 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। खिताबी मैच में समीर मिन्हास ने 113 गेंदों पर शानदार 172 रन की पारी खेली थी, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अहमद हुसैन ने 72 गेंदों पर 56 रन बनाए थे।
उस्मान खान के बल्ले से 45 गेंदों पर 35 रन निकले थे। अगर इन तीन बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए तो मैन इन ग्रीन का कोई दूसरा बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। लेकिन समीर की धमाकेदार पारी ने पाकिस्तान को 347 रनों का पहाड़ खड़ा करने में अहम मदद की।
156 पर सिमटा भारत
एशिया कप अंडर-19 (IND vs PAK) के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 26.2 ओवर में सिर्फ 156 रन पर सिमट गई। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर से अपने इरादों को जाहिर कर दिया था, लेकिन दूसरे छोर से गिरते विकेट के दबाव में उन्हें अपना कीमती विकेट भी गंवाना पड़ा। महज 2 के निजी स्कोर पर कप्तान म्हात्रे पवेलियन लौट गए।

जबकि अरोन जॉर्ज भी 16 के निजी स्कोर पर चलते बने तो 49 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए। फाइनल मैच में भारत निरंतर काल में विकेट गंवाता रहा और अंत में 156 रन पर पारी समाप्त हो गई। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 16 गेंदों पर सर्वाधिक 36 रन बनाए। लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा कमाल नहीं कर सका।
IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाजों का टूटा कहर
भारतीय अंडर-19 टीम पर पाकिस्तानी (IND vs PAK) गेंदबाजों का कहर जमकर टूटा। मैच में अली रजा ने 6.2 ओवर में 42 रन देकर सर्वाधिक चार बल्लेबाजों का शिकार किया। जबकि मोहम्मद सैयाम, अब्दुल सुभान और हजैफा अहसान ने दो-दो विकेट आपस में बांटे।
भारत अब तक इस टूर्नामेंट का आठ बार चैंपियन बन चुका है, लेकिन नौवी बार वह खिताब जीतने से चूक गया। वहीं, पाकिस्तान अंडर-19 टीम की यह मात्र दूसरी ट्रॉफी है। इससे पहले उन्होंने 2012 में चैंपियन (IND vs PAK) बनी थी, लेकिन उस वक्त उन्हें ट्रॉफी भारत से साझा करनी पड़ी थी, क्योंकि खिताबी मैच टाई हो गया था। जिसके कारण दोनों देशों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।
भारत के साथ पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम भी आई सामने, आगा(कप्तान), बाबर, शाहीन, सैम, राउफ...
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर