IND vs PAK, Head to Head in T20I: किसने जीते हैं ज्यादा मैच? आंकड़ों से जानें किसका रहा हैं पलड़ा भारी
Published - 12 Feb 2026, 01:09 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:11 PM
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का टकराव सिर्फ एक मुकाबला नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाएं, जज़्बात और इतिहास खेल का हिस्सा है. खासकर वर्ल्ड कप जैसे मंच पर इंडिया और पाक (IND vs PAK) की भिड़त देखने लायक होती है. एक तरफ दोनों टीमें मैदान पर जीत के लिए खेल रही होती हैं, दूसरी ओर फैंस दिल थाम कर बैठे होते हैं. अब आईसीसी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच फिर से होने वाला है. ऐसे में एक बार दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत का पलड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की. जबकि पाकिस्तान 1 मैच में ही अपने नाम कर पाया. वहीं, टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो 2005 से 2007 तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 16 मुकाबले खेले गए. जिनमें भारतीय टीम ने12 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं, पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच ही जीत पाया. जबकि 1 मैच टाई रहा.
- टी20 वर्ल्ड कप 2007, भारत (बॉल आउट में जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल, भारत (5 रन से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2012, भारत, (8 विकेट से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2014, भारत, (7 विकेट से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2016, भारत (6 विकेट से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2021, पाकिस्तान (10 विकेट से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत (4 विकेट से जीत)
- टी20 वर्ल्ड कप 2024, भारत (6 रन से जीत)
बड़े मंच पर भारत का दबदबा
भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबलों से दोनों देशों की जनता की भावनाएं जुड़ी होती है. इसलिए दोनों टीमों पर जीत का प्रेशर ज्यादा रहता है. टीम इंडिया बड़े मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ विजय पाने में सफल रहती है, जबकि पाकिस्तान इंंडिया के आगे पानी भरती हुई नजर आती है. भारतीय टीम की दुश्मन मुल्क से जब भी भिड़त हुई है, तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया है. चाहे 2007 का टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक मुकाबला हो, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था.
IND vs PAK मैच में किस की बल्लेबाजी प्रभावी
इन मुकाबलों में भारत की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा प्रभावी रही हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बैटिंग औसत रेट 25.85 रहा है. जबकि रन रेट टी20 जैसे तेज़ फॉर्मेट में शानदार रहा है. मैदान पर आते ही विरोधी गेंदबाजों के आगे इंडियन बैटरों का रवैया आक्रामक रहा है, लेकिन वह संतुलित खेले हैं. वहीं, इंडिया के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 192 रहा है. जो दिखाता है कि बड़े मंच पर भारतीय खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने का दम रखते हैं.
भारत से पीछे क्यों रहा पाकिस्तान?
पाकिस्तानी टीम टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करती रही है. उनके पास गेंदबाजी से लेकर बैटिंग तक की अच्छी-खासी क्षमता है. लेकिन भारत के खिलाफ उनकी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है. क्योंकि, टीम इंडिया के पास दवाब में खेलने का बेहतरीन अनुभव हैं. जो कि मुश्किल मैचों में भी जीत दिलाने में कामयाब रहा है इसके अलावा भारत का गेंदबाजी खेमा मजबूत है. जो आखिरी ओवर में भी मुकाबले का रूख बदल सकता है.
IND vs PAK: दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर
टी20 के आकंड़ें बेशक से भारत के पक्ष में हैं, लेकिन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती है, तो मैच का रिजल्ट अक्सर आखिरी ओवर तक निकलता है. लिहाजा, 2026 विश्व कप में पाकिस्तान को भी कम नहीं आंका जाता है. भारत को बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक मजबूत रखनी होगी. ताकि एक बार फिर पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया जा सके.
Tagged:
team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर