क्रिकेट का सबसे महंगा मुकाबला, टिकट बना ‘सोने’ जैसा, कीमत पहुंची 6.66 लाख रुपये

Published - 11 Feb 2026, 09:25 AM | Updated - 11 Feb 2026, 09:36 AM

IND vs PAK

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का 15 फरवरी 2026 (रविवार) को होने वाला है. इस रोमांचक मैच से पहले हवाई सफर महंगा हो गया है. IND vs PAK का यह दिलचस्प मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें पहले से तय है कि व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे. वहीं, महासंग्राम से पहले दिल्ली से कोलंबो के हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है. क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों का श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में सैलाब उमड़ने वाला है.

IND vs PAK मैच देखने के लिए फ्लाइट के लिए चुकानी पड़ेगी मोटी रकम

IND vs PAK

दरअसल, IND vs PAK मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त क्रेज है. इसलिए दिल्ली से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है. मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के ताजा आंकड़ों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से कोलंबों की उड़ान भरने वाले हवाई जहाज का एक साइड का किराया 1 लाख रूपये से ज्यादा पार कर चुका है.

शनिवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 90,031 से 109,340 रुपये के बीच हो गया था. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार तक फ्लाइट की किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. भीड़ होने की वजह से एयरलाइन द्वारा फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.

PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने मचाया धमाल, 32 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-8 की दावेदारी मजबूत

IND vs PAK: कोलंबो में सभी होटल हुए फुल

दिल्ली से कोलंबो पहुंचने में करीब 4 घंटे का समय लगता है. IND vs PAK का यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा. क्रिकेट के इस जुनून की वजह से सिर्फ फ्लाइट ही महंगी नहीं हुई है बल्कि वहां के होटलों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक सभी होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी है. ऐसे में रविवार के दिन पहुंचने वाले फैंस को रहने के लिए होटल मिलना लगभग नामुमकिन है.

अगर आप भी टीम इंडिया vs पाकिस्तान (IND vs PAK ) का मैच देखने का विचार कर रहे हैं, तो जाने से पहले प्लानिंग कर लें. वहीं, कनेक्टिंग फ्लाइट्स (वाया चेन्नई या दुबई) के रास्ते भी आप कोलंबो पहुंच सकते हैं.

कहां देखें IND vs PAK का लाइव मैच ?

अगर आप महंगे किराए की वजह से कोलंबो नहीं जाते हैं, तो घर बैठे भी IND vs PAK मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं. भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण JioHotstar ऐप और वेबसाइटपर होगा. बता दें कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म ICC टूर्नामेंट्स का आधिकारिक डिजिटल पार्टनर बन चुका है. इसके अलावा टीवी पर लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर भी दिखाया जाएगा.

पाकिस्तान के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सेमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमरा.

रोहित या कोहली ? अफगानी ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब ने बताया किसके साथ करना चाहेंगे बल्लेबाजी

Tagged:

team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 फरवरी कोलंबो में इंडिया VS पाकिस्तान का होगा मुकाबला
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com