भारत से मैच बॉयकोट करना पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा, ICC उठा सकता है सख्त कदम

Published - 02 Feb 2026, 11:59 AM | Updated - 02 Feb 2026, 01:02 PM

IND Vs PAK

भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मुकाबले (IND vs PAK) के बॉयकॉट के फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट को एक बड़े संकट में डाल दिया है। पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं।

इस पूरे घटनाक्रम पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की नजर टिकी हुई है और संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला सिर्फ एक मैच (IND vs PAK) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आर्थिक ढांचे और पाकिस्तान की घरेलू लीग पर भी पड़ सकते हैं।

ICC के बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन पर सख्ती तय

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच T20 वर्ल्ड कप का मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को लेकर पहले ही ICC, PCB और BCCI के बीच बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था। इसके बावजूद पाकिस्तान द्वारा मैच खेलने से इनकार करना सीधे तौर पर ICC नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

ऐसे में ICC बोर्ड की वर्चुअल मीटिंग में यह तय किया जा सकता है कि पाकिस्तान को मौजूदा टूर्नामेंट में खेलने दिया जाए या नहीं। अगर खेलने की अनुमति मिलती भी है, तो PCB पर भारी फाइनेंशियल पेनल्टी और अन्य सख्त शर्तें लगाई जा सकती हैं।

बाइलेटरल सीरीज़ और ICC रैंकिंग पर असर

सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के बाद ICC के कई टॉप मेंबर देश पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज़ खेलने से मना कर सकते हैं। अगर भविष्य में कोई सीरीज़ होती भी है, तो उसके नतीजों को ICC रैंकिंग में मान्यता न मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट्स में पॉइंट्स से भी वंचित किया जा सकता है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हो सकती है और टीम को लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

PSL पर संभावित प्रतिबंध से सबसे बड़ा झटका

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा आर्थिक झटका पाकिस्तान सुपर लीग पर प्रतिबंध के रूप में आ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग देश का सबसे बड़ा रेवेन्यू जेनरेटर मानी जाती है। ICC विदेशी इंटरनेशनल खिलाड़ियों को PSL में खेलने से रोक सकता है, जिससे लीग की ब्रांड वैल्यू और प्रतिस्पर्धा दोनों को गहरा नुकसान होगा।

इसके अलावा, ICC के होस्ट ब्रॉडकास्टर जिओ स्टार को होने वाले करोड़ों डॉलर के नुकसान की भरपाई भी PCB को करनी पड़ सकती है। साथ ही, पाकिस्तान का सालाना ICC रेवेन्यू भी रोके जाने की संभावना है।

IND vs PAK: टूर्नामेंट से बैन और रिप्लेसमेंट टीम का विकल्प

अगर ICC पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का फैसला लेता है, तो उसकी जगह युगांडा को रिप्लेसमेंट टीम के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

यह फैसला ICC बोर्ड मीटिंग के बाद ही होगा, लेकिन संकेत साफ हैं कि पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की तैयारी है। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले से होने वाले विज्ञापन रेवेन्यू का नुकसान भी इस पूरे मामले में बड़ा फैक्टर है।

आमतौर पर इस मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत लाखों में होती है और कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि ICC इस मामले को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यावसायिक और अनुशासनात्मक दृष्टिकोण से भी देख रहा है।

ये भी पढ़े : IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से 5 दिन पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा, भारत के साथ मैच के लिए किया इंकार

Tagged:

team india IND vs PAK PCB bcci icc
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com