IND vs NZ: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड का होगा दबदबा, या एक बार फिर भारत के हाथ लगेगी जीत? जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

Published - 12 Jan 2026, 03:42 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:02 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले पहला वनडे मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत ने चार विकेट से मैच जीत लिया।

अब टीम इंडिया की नजर दूसरे वनडे में धमाकेदार जीत हासिल करके, श्रृंखला में 2-0 की अजेय (IND vs NZ) बनाने पर होगी। लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे वनडे में किसका दबदबा रहने वाला है। क्या एक बार फिर भारत के हाथ लगेगी जीत? चलिए आपको बताते हैं क्या कहते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स?

IND vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में कौन आगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय (IND vs NZ) प्रारूप में भिड़ंत काफी पुरानी है। ये टीमें काफी लंबे समय से क्रिकेट के इस प्रारूप में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आती हैं। वहीं, अब तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं।

इस दौरान भारत ने 62 मैचों में विजय प्राप्त की है तो न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 7 मैच ऐसे थे, जिनका परिणाम नहीं निकल सका है तो एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। बता दें कि, आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन पहले वनडे (IND vs NZ) में कीवियों ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी।

पिछले पांच मैचोंं में कौन आगे?

हेड टू हेड आंकड़ों में जहां भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है तो पिछले पांच मैचों में भी टीम इंडिया का दबदबा वनडे में कीवियों पर देखने को मिला है। पिछले पांच मैचों में सभी मैच भारत ने जीते हैं तो मेजबान टीम अंतिम पांच मैचों में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है।

वहीं, न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे प्रारूप में आखिरी बार नवंबर 2022 को हराया था। लेकिन इसके बाद से वह अभी तक भारत को वनडे प्रारूप में शिकस्त नहीं दे सकी है। लेकिन वह दूसरे वनडे मैच को जीतकर इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी।

IND vs NZ 2nd ODI Preview in Hindi: राजकोट में किसकी होगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

राजकोट में भारत का शर्मनाक प्रदर्शन

राजकोट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। यहां पर टीम इंडिया ने अभी तक केवल चार वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन सिर्फ एक मैच में वह जीत हासिल करने में सफल रही है। जबकि अन्य तीन मैचों में उन्होंने शर्मनाक हार मिली थी।

हालांकि, गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहली राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में कोई मुकाबला खेलने उतरेगी, तो वह चाहेगी कि वह अपने पुराने रिकॉर्ड्स को अच्छा कर सके। हालांकि, न्यूजीलैंड भी पहली बार इस मैदान पर खेलने वाली है, क्योंकि आज से पहले उन्होंने इस मैदान पर मुकाबला नहीं खेला है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब यहां होंगे बांग्लादेश के मैच

Tagged:

shubman gill INDIA VS NEW ZEALAND Head To Head Records
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नवंबर 2022 को।

50 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com