IND vs NZ: क्या दूसरा टी20 भी अपने नाम कर पाएगा भारत, या कीवी टीम करेगी वापसी? जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी
Published - 22 Jan 2026, 02:14 PM | Updated - 23 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
IND vs NZ: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमें नागपुर के वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने आई थी, जहां पर टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।
नागपुर में 48 रन से मैच जीतने के बाद टीम इंडिया (IND vs NZ) का लक्ष्य दूसरा टी20 जीतने पर होगा। शुक्रवार (23 जनवरी) को होने वाला ये मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या भारत करेगा मैच पर कब्जा या कीवी टीम बाजी मारेगी। चलिए आपको बताते हैं मैच से जुड़ी जानकारी।
IND vs NZ: क्या दूसरा टी20 अपने नाम करेगा भारत?
पहला टी20 जीतने के बाद टीम इंडिया (IND vs NZ) का लक्ष्य होगा कि वह दूसरे टी20 में जीत हासिल करके श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल करे। यहां पर टीम इंडिया ने केवल एक टी20 मैच खेला है और उसमें उन्हें जीत मिली है।
यहां पर दिसंबर 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टी20 मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रन जीत हासिल की थी। खास बात ये है कि इस मैच के हीरो रिंकू सिंह और अक्षर पटेल रहे थे जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दूसरे टी20 में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, आंकड़े और घरेलू मैदान का फायदा सीधे तौर पर टीम इंडिया को मिलता नजर आ रहा है।
कीवी टीम क्या कर सकती है वापसी?
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) के पहला मैच गंवाने के बाद श्रृंखला में शानदार वापसी की थी और सीरीज को भी अपने नाम किया था। रायपुर में भी कीवी टीम इतिहास को दोबारा दोहरा सकती है।
हालांकि, ब्लैककैप्स ने कभी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोई टी20 मैच नहीं खेला है, तो ऐसे में यहां की परिस्थितियों को समझने में उन्हें थोड़ा वक्त लग सकता है। वहीं, अगर न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में वापसी करनी है तो कप्तान मिचेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल का चलता बेहद जरूरी है। वहीं, गेंदबाजी में काइल जेमीसन और जैकब डफी को भी शुरुआती ओवरों में विकेट चटकानी होगी।
टॉस रहेगा निर्णायक?
नागपुर की अपेक्षा में रायपुर (IND vs NZ) में शुरुआती ओवरों में बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होगा, जबकि यहां की बड़ी बाउंड्री भी गेंदबाजों के पक्ष में जाती नजर आ रही है। हालांकि, यहां की आउट फील्ड अन्य मैदानों के मुकाबले तेज है, यानी गैप में गेंद मारने पर चौका मिलना पक्का है।
लेकिन सबसे खास बात यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही रहेगा, क्योंकि दूसरी पारी में ओस आने की वजह से बल्लेबाजी पहली इनिंग के मुकाबले थोड़ी आसान हो जाती है। यही कारण है कि टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला ठीक रहेगा।
हालांकि, यहां पर खेले गए एकमात्र टी20 मैच (IND vs NZ) में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीता था, लेकिन वह मैच एक दिसंबर को खेला गया था, जबकि ये मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा, जिस समय भारत में शाम के समय ओस आना तय माना जाता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर