IND vs NZ: दूसरे टी20 के बाद बदल सकती है टीम इंडिया, वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हुआ स्टार खिलाड़ी
Published - 20 Jan 2026, 03:15 PM | Updated - 21 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर तैयारी शुरू कर दी है, जबकि दूसरे टी20 मैच के बाद टीम इंडिया (IND vs NZ) में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी होने जा रही है।
इस खिलाड़ी की वापसी के साथ ही पूरी टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी, जो कि दूसरे टी20 के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार है।
IND vs NZ: दूसरे टी20 के बाद बदल सकती है टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज (IND vs NZ) का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच के बाद टीम इंडिया में तिलक वर्मा की वापसी हो सकती है।
हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिर्फ टीम के साथ जुड़ेंगे, ताकि विश्व कप 2026 से पहले वह टीम के साथ तालमेट को बैठा सके। वहीं, श्रेयस अय्यर, जो कि तीसरे टी20 तक टीम इंडिया के स्क्वाड के साथ हैं वह बने रहेंगे, जबकि चौथे टी20 मैच (IND vs NZ) में तिलक वर्मा को उनको स्क्वाड में रिप्लेस कर देंगे।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे तिलक
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की टी20 टीम के नंबर तीन बल्लेबाज तिलक वर्मा 20 जनवरी को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच चुके हैं, जहां पर उनकी फिटनेस पर खास ध्यान दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि तिलक को अब शरीर के निचले हिस्से में दर्द की समस्या नहीं है और वह अपनी सर्जरी से काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वह जल्द ही अपनी फिटनेस हासिल करेंगे, ताकि वह टीम इंडिया (IND vs NZ) में वापसी कर सके। तिलक ने शारीरिक ट्रेनिंग शुरू कर दी है और एक या दो दिन में नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर देंगे।
28 जनवरी को होगी मैदान पर वापसी
तिलक वर्मा की वापसी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर में कहा गया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होने वाले चौथे टी20 (IND vs NZ) से पहले वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं, माना ये भी जा रहा है कि तिलक चौथे और पांचवें टी20 में खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं, ताकि उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले फॉर्म हासिल करने का मौका मिल सके।
बता दें कि, तिलक आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद के लिए खेलते नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी तो दूसरे मैच मेंं 6 जनवरी को बंगाल के खिलाफ 34 रन बनाए थे। इसी मैच के बाद उनको शरीर के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू हुआ था, जिसके बाद उनको आनन-फानन में स्कैन के लिए लेकर जाया गया।
तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकती है टीम में वापसी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर