IND vs NZ: वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, जडेजा, केएल....

Published - 07 Jan 2026, 12:09 PM | Updated - 07 Jan 2026, 01:06 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को भारतीय टीम पहला वनडे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। वडोदरा के कोटांमी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जिसकी कमान युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के कंधों पर सौंपी है तो रोहित और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और पिछली सीरीज में कप्तान की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल को भी वडोदरा वनडे (IND vs NZ) में शामिल किया गया है। चलिए आपको बताते हैं किसे मिला है मौका और किसे किया गया है बाहर।

शुभमन बने कप्तान, श्रेयस की वापसी कंफर्म

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है। शुभमन इससे पिछली सीरीज में स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन वापसी के साथ ही उन्हें फिर एक बार ये अहम जिम्मेदारी सौंपी दी गई है।

गिल को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार वनडे टीम का कप्तान बनाय गया था और अब फुल टाइम उन्हें कप्तान बना दिया गया है। शुभमन के अलावा श्रेयस अय्यर भी अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए अंतिम वनडे में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। हालांकि, अब वह फिट हैं और उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज (IND vs NZ) में उप कप्तान बनाया है।

IND vs NZ: रोहित-विराट को मिली जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच (IND vs NZ) में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली है। रो-को (रोहित-कोहली) का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर आग उगल रहा है और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उनपर फिर भरोसा जताया है। बता दें कि, विराट कोहली पिछले पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं।

जबकि रोहित शर्मा पिछले पांच वनडे इंटरनेशनल में तीन अर्धशतक और एक शतक ठोक चुके हैं। जबकि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन की शानदार पारी खेली थी तो विराट कोहली ने खेले दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों दिग्गज किस कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

कब, कहाँ और किस चैनल पर देखें IND vs NZ ODI सीरीज, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का इस तरह उठाए मजा

जडेजा और केएल पर दिखाया भरोसा

खराब फॉर्म से जुझ रहे रवींद्र जडेजा को चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) में एक बार फिर मौका दिया है। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था, जबकि इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 32 और नाबाद 24 रन बनाए थे।

अब उम्मीद होगी कि वह कीवियों के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन करें। जडेजा के अलावा केएल राहुल को भी चयनकर्ताओं ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका दिया है। केएल राहुल का फॉर्म शानदार चल रहा हैं और उनके बल्ले से लगातार रनों की बारिश हो रही है, जिसके कारण वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज की पसंद हैं।

भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

पहले ODI के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दोनों टीमें

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक शतक।

सिक्किम के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com