IND vs NZ: इंदौर वनडे में हार के बाद बौखलाए कप्तान शुभमन गिल, बताया कहां हुई चूक, रेड्डी को लेकर भी दिया बड़ा बयान
Published - 18 Jan 2026, 09:38 PM | Updated - 19 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
IND vs NZ: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत को सीरीज जीतने के लिए 50 ओवर में न्यूजीलैंड ने 338 रन का टारगेट दिया था, लेकिन विराट कोहली, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को छोड़कर दूसरा कोई भारतीय बल्लेबाज पिच पर टिक भी नहीं सका।
हालांकि, एक समय विराट और हर्षित की साझेदारी ने भारत की जीत की उम्मीदों को जरूर जगाया था, लेकिन अंत में भारतीय पारी 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई और 41 रन से मुकाबला हार गई। न्यूजीलैंड (IND vs NZ) ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती है। वहीं, भारत की सीरीज हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में कप्तान शुभमन गिल ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।
IND vs NZ: ये काफी निराशाजनक था-शुभमन गिल
इंदौर वनडे में 41 रन की ऐतिहासिक हार के बाद कप्तान शुभमन गिल भी पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में टीम के प्रदर्शन से नाराज नजर आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि
''पहले मैच में जीत और एक-एक की बराबरी के बाद यहां आकर हमने जीत तरह का प्रदर्शन किया, वह काफी निराशाजनक था। हम यहां से सबक लेकर कई क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है। साथ ही हमें उन पहलुओं पर भी विचार करना होगा, जो कि इस सीरीज में हार का कारण बने।''
बता दें कि, इंदौर वनडे में भारत (IND vs NZ) की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी साधारण गेंदबाजी और रनों का पीछा करते हुए उनकी बल्लेबाजी रही, क्योंकि भारत ने 338 रनों का पीछा करते हुए 4 विकेट केवल 71 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
विराट-हर्षित की करी कप्तान ने तारीफ
भले ही इंदौर वनडे में भारतीय टीम (IND vs NZ) को 41 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इंदौर में मुकाबला देखने आए प्रशंसकों का विराट कोहली और हर्षित राणा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब मनोरंजन किया। कोहली ने इस मैच में जहां शानदार सैकड़ा ठोका तो हर्षित के बल्ले से उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक निकला। कप्तान शुभमन ने विराट-हर्षित की पारी को लेकर कहा कि
''विराट भाई की जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हमेशा से एक सकारात्मक पहलू रहा है। हर्षित ने इस श्रृंखला में जिस तरह की बल्लेबाजी की है, खासकर नंबर 8 पर आकर, ये बिल्कुल भी आसन नहीं होता है। जिस तरह से उन्होंने इस जिम्मेदारी को संभाला है वह यकीनन काबिल ए तारीफ है।''
विश्व कप 2027 के प्लान में रेड्डी- शुभमन गिल
इंदौर वनडे (IND vs NZ) में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में 8 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 53 रन खर्च किए। वहीं, बल्ले से उन्होंने 57 गेंदों पर 53 रन बनाए। रेड्डी ने मुश्किल परिस्थितियों में कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की थी, जिसकी बदौलत भारत मैच में जीवित रहा, लेकिन वह मैच को नहीं जीत सका। इस मैच में रेड्डी के प्रदर्शन को लेकर शुभमन गिल ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि
''वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हम नीतीश कुमार रेड्डी को भविष्य में मौका देना चाहते हैं और उन्हें पर्याप्त ओवर बल्लेबाजी के लिए देना चाहते हैं, ताकि हम ये देख सकें कि हमारे लिए वह टीम में किस तरह का संयोजन लेकर आते हैं।''
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर