पहले ODI के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दोनों टीमें
Published - 06 Jan 2026, 10:42 AM | Updated - 06 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है। दोनों टीमों ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है। तीन मैचों की यह सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रही है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 में भारत ने जीत दर्ज की थी, जबकि टेस्ट में टीम को शर्मनाक हार मिली। अब न्यूजीलैंड(IND vs NZ) के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी और कौन सा खेमा कितना मजबूत है, आइए जानते हैं।
IND vs NZ में श्रेयस की वापसी
भारतीय टीम में चौथे नंबर के सबसे मजबूत बल्लेबाज माने जाने वाले श्रेयस अय्यर पसली की चोट से उभरकर भारत बनाम न्यूजीलैंड(IND vs NZ) सीरीज में वापसी कर चुके हैं। श्रेयस बतौर उपकप्तान टीम में शामिल हुए हैं, जबकि टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जो कि भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के नियमित कप्तान हैं।
टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं। इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी से टीम की मजबूती बढ़ जाती है। भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत दिख रही है, जिसमें केएल राहुल भी शामिल हैं। भारतीय टीम तीन स्पिनरों, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतर सकती है।
वहीं, टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। साथ ही मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह बतौर पेसर टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी भारत बनाम न्यूजीलैंड(IND vs NZ) की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।
Ind vs NZ सीरीज में ब्रेसवेल संभालेंगे कमान
न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे(IND vs NZ) के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके 15 सदस्यीय स्क्वाड में 5-5 बल्लेबाज, ऑलराउंडर और गेंदबाजों को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड टीम की कमान 34 वर्षीय ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल संभालेंगे। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी डेवोन कॉन्वे, मिचेल हाय, निक केली, हेनरी निकोल्स और विल यंग पर होगी।
ऑलराउंडर के रूप में माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मौजूद होंगे। गेंदबाजी विभाग में उन्होंने पांच गेंदबाजों को रखा है, जिसमें 23 वर्षीय भारतीय मूल के आदित्य अशोक भी शामिल हैं। साथ ही क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनोक्स और माइकल राय टीम में मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली वनडे मैच से हुए बाहर
Ind vs NZ की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के पहले मैच के लिए भारत की संभावित XI कुछ इस तरह हो सकती है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की ओर से भारतीय मूल के आदित्य अशोक को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह भारतीय परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जैक फॉल्क्स, काइल जेमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, आदित्य अशोक।
STR vs THU 25th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Tagged:
IND vs NZ Team India Squad NewZealandODIseries INDvsNZ 1st ODIऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर