IND vs NZ, PITCH REPORT: फाइनल में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? बनेगा 200+ या 150 में निपट जाएगी टीम

Published - 07 Mar 2026, 10:55 AM | Updated - 07 Mar 2026, 11:00 AM

IND vs NZ

IND vs NZ: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. इस खिताबी जंग के लिए भारतीय क्रिकेट और कीवी टीम (IND vs NZ) अहमदाबाद पहुंच चुकी है, और दोनों ही टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. वहीं, फाइनल में जीत के लिए टीम इंडिया ने होटल और ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया है.

साथ ही ग्रहण की वजह से अपनी ट्रेनिंग सेशन को भी 45 मिनट के लिए स्थगित कर दिया है. हालांकि, मैच का निर्णायक फैसला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच करेगी. चलिए तो आगे जानते हैं कि अहमदाबाद स्टेडियम की पिच कैसी रहने वाली है.....

IND vs NZ: कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

IND Vs NZ

अहमदाबाद के नरेंंद्र मोदी स्टेडिम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. जहां बैटिंग के लिए अच्छा उछाल मिलता है और तेजी से रन बनते हैं. जबकि, मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता है पिच धीमी होती जाती है.

इन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़ों से समझे पिच का हाल

  • कुल मैच- 17
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 11
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 6
  • पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 174
  • दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 150
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 234/4 (20 ओवर) IND बनाम NZ
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 66/10 (12.1 ओवर) NZ बनाम IND
  • सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 178/3 (17.1 ओवर) RSA बनाम NZ
  • सबसे कम रन का स्कोर डिफेंड किया गया- 107/7 (20 ओवर) WIW बनाम INDW

IND vs NZ: फाइनल जीत के लिए अंधविश्वासी बनी टीम इंडिया, आजमायें ये 2 खास 'टोटके'

IND vs NZ फाइनल मुकाबले में किसे मिलेगा फायदा?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, जहां पर पहली पारी में अच्छा स्कोर बनने की उम्मीद है. पिच पर काली और लाल मिट्टी का इस्तेमाल होने की वजह से अच्छा उछाल मिलता है.

जिस कारण तेजी से रन बनाना आसान हो जाता है. वहीं, टी20 मैच में पहली पारी के औसत स्कोर की बात करें तो IND vs NZ फाइनल मैच में स्कोर 170-190 से अधिक हो सकता है.

हालांकि, मार्च के महीने में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. पिच पर हल्का पानी पड़ने की वजह से बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो जाती है. लिहाजा, इस मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना आसान होगा. अगर भारत टॉस जीतकर बैटिंग करता है तो टी0 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के ज्यादा अवसर हैं.

MAL vs BAH Today Match Prediction, 1st T20I: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Tagged:

IND vs NZ team india New Zealand cricket team T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में

7 रन से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com