IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, ये 4 भारतीय खिलाड़ी हुए फाइनल मैच से बाहर
Published - 08 Mar 2026, 06:17 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
IND vs NZ: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौंपी गई है। फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जहां टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो कीवियों की नजर उनके पहले आईसीसी टी20 विश्व कप टाइटल पर होगी, जिसका इंतजार वह काफी लंबे समय से कर रहे हैं। टीम इंडिया (IND vs NZ) को सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे हैं, जहां वह टीम इंडिया को इतिहास रचते देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टॉस के दौरान कप्तान सैंटनर ने रवि शास्त्री से बातचीत में कहा कि
‘’हम पहले गेंदबाजी करेंगे। स्थिति अच्छी लग रही है। हम देखेंगे कि इससे कुछ फर्क पड़ता है या नहीं और कोशिश करेंगे कि उन्हें एक ऐसे स्कोर तक सीमित कर दें जिसे हासिल किया जा सके। लड़के अच्छे हैं। इसीलिए तो हम खेल रहे हैं। और ऐसा हुआ भी। यह सबसे बड़ा मंच है और सभी तैयार हैं। मैककॉन्ची नहीं खेल रहे हैं, डफी खेल रहे हैं।’’
हम सेम टीम खिला रहे हैं- सूर्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टॉस गंवाने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नजर आए। सूर्या ने टॉस के समय बोले
‘’पहले बल्लेबाजी करने से खुश हूं क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। अब यह इतिहास बन चुका है, नया विश्व कप और हम इसके लिए उत्साहित हैं। मैदान पूरी तरह से तैयार दिख रहा है, उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। हमारी टीम वही रहेगी।’’
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं। ये प्लेयर आज के मैच में बेंच पर बैठे हैं।
IND vs NZ: दोनों टीमों का सेमीफाइनल सफर
फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अजेय रही साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराया था। कीवियों ने प्रोटियाज के खिलाफ पहले गेंद और फिर बल्ले से अपना शक्तिप्रदर्शन किया था। अब वह यही प्रदर्शन फाइनल में भी दोहराना चाहेंगे। जबकि भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की टीम को हराया था।
बता दें कि, सुपर-8 में इंग्लैंड अजेय रही थी, लेकिन मुंबई के वानखेड़े में वह लक्ष्य से सात रन पीछे रह गई, जिसके कारण उन्हें वापस अपने स्वदेश लौटना पड़ा। अब खिताबी मैच भारत-न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। जहां भारत की नजर तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने पर होगी, तो कीवी इतिहास की पहली टी20 ट्रॉफी अपने घर ले जाना चाहेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर