मिचेल सेंटनर ने कॉपी किया पैट कमिंस वाला बयान, घमंड में चूर होकर बोले 'हम स्टेडियम को चुप करवा देंगे....'
Published - 08 Mar 2026, 10:08 AM | Updated - 08 Mar 2026, 10:23 AM
IND vs NZ: अहमदाबाद में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. जहां एक तरफ भारत तीसरी बार ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब है.
वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का ख्याब देख रही है. जिसके लिए दोनों टीमें अपनी जी-जान लगा देंगी.
IND vs NZ फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले दोनों ही कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. इस दौरान कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कह आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की तरह कह दिया कि अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद सभी भारतीय दर्शकों को वह चुप करवा देंगे.
IND vs NZ : कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ क्या बोला?

IND vs NZ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई. इसमें न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऐसा बयान दिया जिसे सुन हर भारतीय का खौन खूल उठेगा. दरअसल, फाइनल मुकाबले से पहले कप्तान कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की वह स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रसंशकों की बोलती बंद कर सके.
वहीं, 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ मैच से पहले ऐसा ही बयान दिया था.
सैंटनर के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने करारा जवाब दिया है. जब सैंटनर में कप्तान से पूछा गया है कि कीवी टीम के लीडर ने ऐसा कहा है तो आपका क्या कहना है? इस पर सूर्या ने हंसते हुए जवाब दिया कि सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं. कुछ तो नया बोलो.
IND vs NZ: सूर्या ने की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तारीफ
भारतीय कप्तान सूर्या से जब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैंने कभी टीवी पर उनके मैच नहीं देखें हैं. हालांकि हमने उनके खिलाफ हाल ही में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी.
जिसमें उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और हमने भी बराबरी के साथ सामना किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. अब फाइनल में उनसे बराबर की टक्कर मिल सकती है.
सूर्या ने आगे कहा, अपने घरेलू मैदान पर खेलने एक खास लम्हा है. इस मैच के लिए टीम का हर सदस्य उत्साहित है. लेकिन एक कप्तान के तौर पर मुझपर दबाव है कि टीम को जीत दिलाऊ. साथ ही खुद को बेस्ट खेलने के लिए तैयार करूं.
मोहम्मद कैफ ने कोच गंभीर को दी फाइनल के लिए बड़ी सलाह, कहा 'अभिषेक की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओं...'
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर