IND vs NZ Match Prediction in Hindi, 5th T20I: तिरुवंतपुरम में किसकी होगी जीत? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 30 Jan 2026, 02:54 PM | Updated - 30 Jan 2026, 02:55 PM

IND vs NZ Match Prediction
IND vs NZ 5th T20I 2026

IND vs NZ Match Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही T20 श्रृंखला का आखिरी और पांचवा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी तक श्रृंखला में 3-1 की बढ़त बनाए हुए हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे मैच में न्यूजीलैंड टीम 50 रन से मैच जीतने में कामयाब रही। टिम सीफ़र्ट को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

भारत के तरफ से शिवम दुबे ने 23 गेंद में 65 रन बनाए हैं। दोनों टीमों की कोशिश आज श्रृंखला को जीत के साथ समाप्त करने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs NZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 5th T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

  • मैच की तारीख: 31 जनवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 29

  • भारत ने जीते: 17

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 11

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म:

भारत LWWWW
न्यूजीलैंड WLLLW

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम पिच रिपोर्ट:

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम IND vs NZ 5th T20I की मेजबानी करने को तैयार है। ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार है लेकिन यहां पर बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं। दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए 160+ रन का स्कोर संभव है। इस मैदान पर अभी तक 4 T20I खेले गए हैं जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं :

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 144 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 133 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 75%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 66%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs48 Runs50 Runs
10 Overs71 Runs80 Runs
15 Overs111 Runs115 Runs
20 Overs168 Runs174 Runs

IND vs NZ Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • टिम सीफ़र्ट ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के तरफ से 62 रन बनाए हैं यह अभी तक 98 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • अभिषेक शर्मा पिछले मैच में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए पर इन्होंने इस श्रृंखला में 266 के स्ट्राइक रेट के साथ 154 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जसप्रीत बुमराह ने इस श्रृंखला में 7.64 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी डेथ ओवरों में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • जैकब डफ़ी न्यूजीलैंड के तरफ से सबसे कामयाब गेंदबाज हैं इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: तिरुवनंतपुरम में किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। इस श्रृंखला में भारतीय टीम के आगे कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नजर नहीं आया है। तिरुवंतपुरम की पिच और हालिया फॉर्म को देखते हुए इस मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

IND vs NZ Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़कारी फ़ॉल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी

IND vs NZ Match Prediction: T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

INDIA VS NEW ZEALAND IND vs NZ Match Prediction IND vs NZ 5th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com