IND vs NZ Match Prediction in Hindi, 4th T20I: वाईजैग में किसकी होगी जीत? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 27 Jan 2026, 03:19 PM | Updated - 28 Jan 2026, 03:07 PM

IND vs NZ Match Prediction
IND vs NZ 4th T20I 2026

IND vs NZ Match Prediction: भारतीय टीम ने गुवाहाटी में न्यूजीलैंड टीम को 8 विकेट से हराकर T20 श्रृंखला में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में एक बार फिर से भारत के तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली है। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 20 गेंद में 68 रन बनाए तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंद में 57 रन की पारी खेली है।

जसप्रीत बुमराह को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। न्यूजीलैंड के तरफ से बात की जाए तो ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 48 रन बनाए हैं। विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड श्रृंखला में पहली जीत के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs NZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 4th T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

  • मैच की तारीख: 28 जनवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 28

  • भारत ने जीते: 17

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 10

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म:

भारत W W W W W
न्यूजीलैंड L L L W W

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम पिच रिपोर्ट:

IND vs NZ Match Prediction
Vizag Cricket Stadium

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम IND vs NZ 4th T20I की मेजबानी करने को तैयार है। वाईजैग की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है जिससे शॉट खेलना आसान है। ऑफ साइड और लेग साइड की बाउंड्री छोटी होने की वजह से यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं। इस मैदान पर अभी तक 4 T20I खेले गए हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 149 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 138 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 75%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 77%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 47 Runs 57 Runs
10 Overs 71 Runs 90 Runs
15 Overs 114 Runs 131 Runs
20 Overs 168 Runs 176 Runs

IND vs NZ Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • अभिषेक शर्मा T20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं पिछले मैच में 14 गेंद में अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक श्रृंखला में 152 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी पावर प्ले में तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • सूर्यकुमार यादव ने अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह तीन मैच में 171 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • हार्दिक पांड्या ने भी अभी तक श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह पावर प्ले में टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: वाईजैग में किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इस श्रृंखला में अभी तक भारतीय बल्लेबाजी यूनिट के आगे कोई भी लक्ष्य काफी छोटा नजर आया है। वाईजैग की पिच, हालिया फॉर्म और मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए भारत इस चौथे मैच में भी आगे है।

IND vs NZ Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: संजू सैमसन/श्रेयस अय्यर (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

IND vs NZ Match Prediction: T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND vs NZ INDIA VS NEW ZEALAND IND vs NZ Match Prediction IND vs NZ 4th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला 28 जनवरी को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम (वाईजैग) में खेला जाएगा।

पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगी

मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए यह मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com