IND vs NZ Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: रायपुर में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 22 Jan 2026, 03:03 PM | Updated - 23 Jan 2026, 10:18 AM

IND vs NZ Match Prediction
IND vs NZ 2nd T20I 2026

IND vs NZ Match Prediction: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T20 रायपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले T20 में न्यूजीलैंड टीम को 48 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम भारत के 238 रन के जवाब में 190 रन ही बना पाई। अभिषेक शर्मा को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है।

इस दूसरे मैच में न्यूजीलैंड टीम श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs NZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 2nd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर

  • मैच की तारीख: 23 जनवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 26

  • भारत ने जीते: 15

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 10

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म:

भारत WWWLW
न्यूजीलैंड LWWWL

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर पिच रिपोर्ट:

IND vs NZ Match Prediction
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर IND vs NZ 2nd T20I की मेजबानी करने को तैयार है। इस मैदान पर अभी तक 1 मैच (T20I) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया 154 रन तक ही पहुंच पाई थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो रायपुर की पिच को संतुलित पिच माना जा सकता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 174 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 154 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 100%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 53%

IND vs NZ Match Prediction: दूसरे T20 में कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 35 गेंद में 84 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के तरफ से पिछले मैच में 40 गेंद में 78 रन बनाए हैं। यह अच्छी फार्म में है इस मैच में भी यह टीम को मिडिल ओवरों में संभाल सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: दूसरे T20 में कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जैकब डफी ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह मिडिल ओवरों में भारतीय टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: रायपुर में किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

रायपुर की पिच, हालिया फॉर्म और मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए भारत इस मुकाबले में भी थोड़ा आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड के पास भी बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपने दम से मैच का रुख पलट सकते हैं।

IND vs NZ Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

IND vs NZ Match Prediction: T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND vs NZ INDIA VS NEW ZEALAND IND vs NZ Match Prediction IND vs NZ 2nd T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।

रायपुर की पिच आमतौर पर संतुलित रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com