ईशान किशन का तूफ़ानी शतक, अर्शदीप सिंह का पंजा! पांचवें टी20 में 225 रनों पर ढेर होकर न्यूजीलैंड ने 1-4 से गंवाई सीरीज

Published - 31 Jan 2026, 09:59 PM | Updated - 01 Feb 2026, 01:03 PM

IND Vs NZ

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी पांच मैच की टी20 सीरीज का समापन हो गया है। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में दोनों टीमें आखिरी मैच के लिए आमने-सामने आई, जिसमें भारतीय के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम (IND vs NZ) ने 20 ओवर में 272 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में कीवी टीम 225 रन हासिल कर सकी और 46 रनों से हार झेली। इसी के साथ भारत ने 4-1 से अपने नाम की।

IND vs NZ: ईशान किशन के बल्ले ने मचाई तबाही

31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने विस्फोटक प्रदर्शन कर 272 रनों का लक्ष्य सेट कर दिया, जिसमें ईशान किशन का अहम योगदान रहा।

कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने 239.53 के स्ट्राइक रेट से तेजतर्रार बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में 103 रन जड़ डाले। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दस छक्के निकले। ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी ने न केवल टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को 200 के पार पहुंचाने में मदद किया, बल्कि इससे मेहमान टीम के गेंदबाज भी दबाव में नजर आए।

7 फरवरी को USA के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, संजू, बुमराह, चक्रवर्ती....

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का मिला साथ

ईशान किशन को अपनी विस्फोटक पारी के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी हुई, जिसे 14.3 ओवर मिचेल सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव को 63 रनों की निजी स्कोर पर आउट कर तोड़ा। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभालते हुए 42 रनों की अहम पारी खेली।

सलामी संजू सैमसन एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे और महज 6 रन बनाकर अपने विकेट गंवा बैठे। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रमशः 8 रन और 7 रन जड़कर नाबाद वापिस लौटे। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटकी। जबकि जेकब डफ़ी, काइल जैमिसन और मिचेल सैंटनर के हाथ एक-एक सफलता लगी।

फिन एलन के अर्धशतक पर फिरा पानी

दिए गए टारगेट जी हासिल करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम (IND vs NZ) को सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन उनके अलावा किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला, जिसके चलते मेजबान टीम महज 225 रन बना सकी। फिन एलन ने आठ चौकों और छह छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए।

इस दौरान उन्हें रचिन रवींद्र का भी सहयोग मिला, जिनके साथ उनकी 100 रनों की पार्टनरशिप हुई। लेकिन 8.6 ओवर में अक्षर पटेल ने फिन एलन को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। टिम सिफ़र्ट 5 रन और लॉकी फर्ग्यूसन 3 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर खाता खोलने में नाकाम रहे। फलें फिलिप्स और बेवन जेकब्स ने 7-7 टन बनाए। डेरील मिचेल ने 26 रन, रचिन रवींद्र ने 30 रन और ईश सोढ़ी ने 33 रन का योगदान दिया।

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह पड़े कीवी टीम पर भारी

भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वह कुल पांच विकट झटकने में कामयाब रहें। उन्होंने टिम सिफ़र्ट, रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर का विकेट अपने नाम किया। उनके आलावा अक्षर पटेल ने तीन विकेट निकाले। फिन एलन के अलावा ग्लेन फिलिप्स और लोकी फर्ग्यूसन उनका शिकार बने। रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती एक-एक विकेट ले सके। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा।

श्री पदमनाभास्वामी मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर, भगवान का आशीर्वाद लेते हुए VIDEO हुआ वायरल

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com