IND vs NZ: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज बेवजह बाहर, ये 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी
Published - 03 Jan 2026, 04:37 PM | Updated - 03 Jan 2026, 04:58 PM
Table of Contents
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान हो गया है। कीवियों के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का चयन किया गया है।
शुभमन अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने वनडे स्क्वाड (IND vs NZ) में एक बार फिर वापसी कर ली है। इस सीरीज का चयन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने की है, जिसमें प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह भी मौजूद थे। टीम का चयन ऑनलाइन माध्यम से किया गया है।
IND vs NZ: शुभमन-श्रेयस की वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का चयन किया है। शुभमन इससे पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह गर्दन की चोट से जूझ रहे थे।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) January 3, 2026
India’s squad for @IDFCFIRSTBank ODI series against New Zealand announced.
Details ▶️ https://t.co/Qpn22XBAPq#TeamIndia | #INDvNZ pic.twitter.com/8Qp2WXPS5P
इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में मौका दिया है और उन्हें टीम का उप कप्तान बनाया गया है। हालांकि, श्रेयस के नाम के पीछे एक स्टार भी लगाया गया है, जिसका मतलब है कि अगर वह पूरी तरह से फिट होते हैं, तभी सीरीज का हिस्सा बन पाएंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ का कटा पत्ता-यशस्वी बरकरार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) से बाहर कर दिया गया है। गायकवाड़ ने रायपुर में खेले दूसरे वनडे में 83 गेंदों पर 105 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद उनको मौका नहीं दिया गया।
वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाक आखिरी वनडे मैच में शतक ठोकने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में बैकअप ओपनर के तहत बरकरार रखा है। जायसवाल ने अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली थी।
तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) चयनकर्ताओं ने एक या दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय टीम में जहां कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी दल में चुना गया है।
सिराज इससे पहले अफ्रीका के खिलाफ खेली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। लेकिन बुमराह को आराम देकर सिराज पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। वहीं, हार्दिक पंड्या को भी वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, क्योंकि बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है, और आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए, उनके कार्यभार को नियंत्रित किया जा रहा है।
ईशान-शमी को नहीं मिली जगह
स्क्वाड सेलेक्शन से पहले खबरें थीं घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह चुना जा सकता है। लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि उनका भरोसा पंत पर पूरी तरह से बरकरार है।
पंत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से वनडे टीम का हिस्सा है। लेकिन अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। ईशान के अलावा मोहम्मद शमी को चयन समिति ने दल में शामिल नहीं किया है। शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक खेले चार मैचों में 8 विकेट झटके हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका चयन राष्ट्रीय टीम (IND vs NZ) में नहीं किया गया है।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल
नोट: *श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर