IND vs NZ: अंतिम टी20 के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), संजू, अभिषेक, चक्रवर्ती....
Published - 29 Jan 2026, 01:39 PM | Updated - 29 Jan 2026, 01:50 PM
Table of Contents
भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) टी20 सीरीज का चौथा मुकाबले काफी रोमांचक रहा। एक तरफ न्यूजीलैंड ने भारत को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिए। भारत चौथे मैच में टीम का समीकरण इस तरह बदला जैसे किसी को इसका अंदाजा भी नहीं था। ईशान किशन का चोटिल होना टीम के लिए महंगा साबित हो गया। अब टीम इंडिया चौथे मुकाबले को भुला कर पांचवे मैच को और रुख करना चाहेगा उससे पहले टीम का नाम कुछ इस तरह आया।
IND vs NZ के चौथे मुकाबले में भारत की हार
विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत की मंशा पर पानी फेर दिया। IND vs NZ के इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हरा दिया जो भारत के क्लीन स्वीप का सपना चकनाचूर कर दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने आक्रामक अप्रोच अपनाया।
कीवी बल्लेबाज शुरुआत से ही चौके और छक्के लगाने के विचार से मैदान में उतरे थे। टीम सीफ़र्ट और देवों कॉन्वे जिस गति से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे ऐसा महसूस किया जा सकता था कि कीवी टीम में भारतीय बल्लेबाजी का कितना खौफ था।
इस आक्रामक तेवर से एक चीज साफ था कि विरोधी टीम को मालूम था कि अगर वो 200 से कम बनायेंगे तो किसी स्थिति में ये मैच उनके हाथ नहीं आने वाली है। हालांकि न्यूजीलैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 215 बनाए जिसके जवाब में भारत 18.4 ओवर में 165 पर ऑलआउट हो गई।
ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन किसके टी20 के आंकड़ें बेहतर? जानें कौन करता भारत का विकेटकीपर होना डिजर्व
शिवम दुबे का तीसरा सबसे तेज फिफ्टी
IND vs NZ के चौथे मुकाबले में भारत के शक्तिमान शिवम दुबे कुछ अलग ही मिजाज से खेलने आए थे। उनकी बैटिंग देख कर ऐसा लग रहा था मानो आज वह मैदान में किसी से बदले की भावना से उतरे हो।
हर शॉट्स को देख कर ऐसा लग रहा था कि गेंद को शिवम, स्टेडियम के बाहर करना चाह रहे हैं। शिवम दुबे इस मुकाबले में 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज हॉफ सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
आप इस बात को बखूबी समझ सकते है कि टी20आई में सबसे तेज फिफ्टी लगने वाले तीनों बल्लेबाज भारत के ही हैं। ये रिकॉर्ड न सिर्फ बल्लेबाजों का आक्रामक तेवर दिखाती है बल्कि भारतीय टीम का क्रिकेट में दबदबा को भी दर्शाता है। शिवम दुबे इस पारी में 23 गेंदों में 65 बना डाले। इस पारी में उन्होंने कुल सात चक्के और तीन चौके लगाए।
IND vs NZ के आखिरी मुकाबले की भारतीय टीम
भारत IND vs NZ के आखिरी मुकाबले को हर हाल में जितना चाहेगा उसके लिए अभी से टीम के मजबूत कॉम्बिनेशन को बनाने में लगे हुए हैं। भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अपने जगह पर खेलते रहेंगे।
आखिरी मुकाबले में ईशान किशन की वापसी भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। भारत आखिरी मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती के साथ उतरना चाहेगी। पांचवें मुकाबले में भारत खुलकर बल्लेबाजी करना चाहेगी लेकिन थोड़ी जिम्मेदारी के साथ। पिछले मुकाबले यानि चौथा मैच में भारतीय टीम ने विकेट नहीं संभाला जिसके कारण हार झेलना पड़ा।
IND vs NZ के आखिर मुकाबले के लिए टीम इंडिया : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप हुआ ये खिलाड़ी, तो संन्यास का किया फैसला, कभी मुंबई इंडियंस की था बैकबोन
Tagged:
IND vs NZ team india IND vs NZ 5th T20ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर