IND vs NZ: इंदौर वनडे में 41 रन से जीता न्यूजीलैंड़, विराट-हर्षित की शानदार पारियां गईं बेकार, कीवियों ने भारत में रचा इतिहास

Published - 18 Jan 2026, 08:09 PM | Updated - 19 Jan 2026, 01:05 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला गया था। ट्रॉफी डिसाइडर मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए कीवियों (IND vs NZ) ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 337/8 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिया।

इन दोनों कीवियों ने बल्ले से आक्रमकता दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया। 50 ओवर में 358 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया (IND vs NZ) की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, लेकिन कोहली की विराट पारी और रेड्डी-हर्षित के अर्धशतकों ने प्रशंसकों की उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा, लेकिन चेज मास्टर कोहली का विकेट गिरते ही ये उम्मीद भी चकनाचूर हो गई। भारत 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गया और मैच को 41 रन से हार गया। बता दें कि, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती है।

IND vs NZ: विराट कोहली ने अकेले संभाला मोर्चा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) जीतने के लिए भारतीय टीम को 50 ओवर में 338 रन की जरूरत थी और कप्तान शुभमन गिल-पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से एक दमदार शुरुआत भी। लेकिन 28 के स्कोर पर रोहित शर्मा (11) आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल भी 23 के निजी स्कोर से आगे नहीं बढ़ सके।

जबकि श्रेयस अय्यर तीन और केएल राहुल एक रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक समय भारत ने 71 पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से युवा नीतीश कुमार और ‘’रन मशीन कोहली’’ ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों पर 88 रन की अहम साझेदारी की, लेकिन 53 के निजी स्कोर पर रेड्डी बड़ा हिट लगाने की कोशिश में शॉर्ट मिडविकेट पर कैच आउट हो गए।

रेड्डी का विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा भी 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से हर्षित राणा ने विराट कोहली का खूब साथ निभाया। दोनों मिलकर सांतवें विकेट के लिए 69 गेंदों पर तेज तर्रार 99 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन 43 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाकर हर्षित राणा आउट हो गए। हर्षित ने मैच में 52 रन बनाए थे।

हालांकि, विराट कोहली एक छोर से भारतीय विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर विराट कोहली ने अकेले मोर्चा संभालें रखा। लेकिन वह अकेले टीम इंडिया (IND vs NZ) को जीत की दहलीज पार नहीं करवा सके।

चेज मास्टर विराट कोहली ने सीरीज डिसाइडर मुकाबले में 109 गेंदों पर 124 रन की विराट पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ बिल्कुल नहीं मिला। हालांकि, अंत में रेड्डी और हर्षित ने भारत की जीत की उम्मीद को जरूर जगाया, लेकिन भारत जीत की दहलीज से पीछे रह गया।

मिचेल-फिलिप्स ने लुटी महफिल

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स (0) की गिल्लियां बिखेर दीं। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने डेवॉन कॉनवे (5) को चलता किया।

5 रन पर न्यूजीलैंड दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुका था, जबकि 58 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते विल यंग भी 30 के निजी स्कोर पर चलते बने। यहां से कीवी बल्लेबाजी मुश्किलों में नजर आ रही थीं, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियां न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के लिए संकटमोचक बनकर आईं।

शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 188 गेंदों पर 219 रन की शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को मुकाबले में वापस लेकर आए। इस मैच में जहां मिचेल ने 131 गेंदों पर 137 रन बनाए तो फिलिप्स के बल्ले से 88 गेंदों पर 106 रन की पारी निकली। वहीं, कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 5 बॉल पर तेजी से 11 रन ठोके, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 337/8 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 6 शादीशुदा तो 9 बैचलर खिलाड़ियों को मौका

हर्षित-कुलदीप की हुई जमकर धुनाई

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कप्तान शुभमन गिल का शुरुआत में सही नजर आ रहा था, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी के दौरान यही फैसला गलत साबित होने लगा। दरअसल, पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को क्लीन बोल्ड किया तो पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित ने डेवोन कॉनवे को स्लीप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।

जबकि विल यंग भी 30 के निजी स्कोर पर हर्षित का शिकार बने। लेकिन, इसके बाद से भारतीय गेंदबाज (IND vs NZ) मैच में दूर-दूर तक नजर नहीं आए। जहां अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए थे तो हर्षित राणा ने 10 ओवर में 8.40 की इकॉनमी से 84 रन लुटाए थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने 3 विकेट झटके।

जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 8 ओवर में 53, रवींद्र जडेजा 6 ओवर 41 खर्च किए। कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर एक सफलता प्राप्त की। जबकि मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में सिर्फ 41 रन खर्च किए और डेरिल मिचेल का कीमती विकेट लिया। बता दें कि, न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का स्कोर 360-370 तक पहुंच सकता था, लेकिन सिराज की घातक गेंदबाजी ने उन्हें सिर्फ 337 पर रौकने में अहम भूमिका निभाई।

कोच गौतम गंभीर की जिद्द के चलते टीम इंडिया में जगह बनाए बैठा है ये फ्लॉप खिलाड़ी, वरना घरेलू टीम में भी ना मिले जगह

Tagged:

Virat Kohli IND vs NZ team india harshit rana
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com