IND vs NZ Final: सिर्फ 2000 में स्टेडियम में जाकर देखें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल! इस तरह आसानी से कर ले अपना टिकट बुक

Published - 07 Mar 2026, 04:51 PM | Updated - 07 Mar 2026, 04:52 PM

IND Vs NZ Final

टी20 विश्व कप 2026 का खुमार अब अपने चरम पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होने वाली IND vs NZ Final मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस महामुकाबले के टिकटों की शुरुआती कीमत मात्र 2000 रुपये रखी गई है।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में अपनी टीम को चीयर करने का यह एक सुनहरा मौका है। हालांकि, टिकटों की भारी मांग को देखते हुए आपको बुकिंग के लिए फुर्ती दिखानी होगी।

IND vs NZ Final में क्या होगी टिकटों की कीमत ?

Team India

अहमदाबाद में होने वाले इस हाई-वोल्टेज IND vs NZ Final के लिए टिकटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर वर्ग का प्रशंसक मैच का आनंद ले सके।

सबसे सस्ती 'जनरल स्टैंड' की टिकट 2000 रुपये से शुरू होकर 4000 रुपये तक जा रही है। अगर आप थोड़ा बेहतर अनुभव चाहते हैं, तो प्रीमियम लोअर टियर के टिकट 7500 से 10,000 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, जो प्रशंसक लग्जरी अनुभव चाहते हैं, उनके लिए क्लब और पवेलियन स्टैंड के टिकट 15,000 से 25,000 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि वीआईपी बॉक्स की कीमत 50,000 रुपये से ऊपर है।

आमिर-कैफ के बीच छिड़ी भयंकर लड़ाई, पाकिस्तानी पेसर बोला 'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'

IND vs NZ Final का कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुक?

IND vs NZ Final के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी सरल है। प्रशंसक आधिकारिक आईसीसी पोर्टल या बुक माई शॉ के जरिए अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। बुकिंग के लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट पर जाकर आईसीसी मैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल (ICC Men's T20 World Cup 2026 Final) सर्च करना होगा।

इसके बाद स्टेडियम के लेआउट में अपनी पसंदीदा स्टैंड और सीट चुनें। भुगतान पूरा होने के बाद, आपको एम-टिकट प्राप्त होगा। ध्यान रहे कि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए लॉगिन पहले से ही करके रखें ताकि पेमेंट के समय कोई दिक्कत न आए।

T20 World Cup: टीम इंडिया का स्टार बनेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', सिर्फ 5 मैच खेलकर उड़ा ले जायेगा वो ख़ास अवार्ड

IND vs NZ Final में प्रवेश के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

मैच वाले दिन भीड़ से बचने के लिए अहमदाबाद मेट्रो ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रशंसक मात्र 50 रुपये के स्पेशल पेपर टिकट के जरिए मेट्रो से स्टेडियम पहुंच सकते हैं। सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खोल दिए जाएंगे, जबकि मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।

याद रखें कि स्टेडियम के अंदर मोबाइल और वॉलेट के अलावा पावर बैंक, पानी की बोतल और बैग ले जाना सख्त मना है। डिजिटल टिकट को ऑफलाइन मोड में सेव करना न भूलें, क्योंकि स्टेडियम के पास नेटवर्क की समस्या हो सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच IND vs NZ Final का यह मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार करने वाला है। अगर आपने अभी तक अपना टिकट बुक नहीं किया है, तो जल्दी करें क्योंकि 'सोल्ड आउट' होने में अब बस कुछ ही मिनटों का समय शेष है।

Tagged:

team india Match Ticket IND vs NZ Final
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com