IND vs NZ Final Match Preview: फाइनल में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 06 Mar 2026, 12:07 PM | Updated - 06 Mar 2026, 02:37 PM

IND vs NZ Final
IND vs NZ Final ICC T20 WC 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

IND vs NZ Final मैच प्रीव्यू:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर इस फाइनल मैच में जगह बनाई है। भारत की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया है। न्यूजीलैंड टीम के तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफ़र्ट अच्छी बल्लेबाजी की है।

फिन एलन विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों टीम अहमदाबाद में विश्व कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी। भारत अब तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत जाती है, तो वह अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का इतिहास रच देगी

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 8

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

IND vs NZ Final
नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद

अहमदाबाद मौसम अपडेट:

अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 39% रहने की संभावना है। शाम के समय हल्की ओस बल्लेबाजी को और आसान बना सकती है

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद IND vs NZ Final की मेजबानी करने को तैयार है। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर 2023 में IND vs NZ के बीच 234 रन का उच्चतम स्कोर देखने को मिला था।

इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर न्यूजीलैंड टीम के ही नाम है। यह मैच 2023 में T20 श्रृंखला के दौरान खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड भारत के 234 रन के जवाब में 66 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

IND vs NZ Final नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 62%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत38%
पहली पारी का औसत स्कोर 188
दूसरी पारी का औसत स्कोर 159
उच्चतम स्कोर 234-4 IND vs NZ
न्यूनतम स्कोर 66-10 NZ vs IND

IND vs NZ Final के लिए संभावित प्लेइंग 11:

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

टीम न्यूज़: भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव कर सकती है। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। उनके स्थान पर कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है।

IND vs NZ Final टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
जसप्रीत बुमराहगेंदबाज अहमदाबाद में इकॉनमी 9 से कम
फिन एलनबल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
संजू सैमसनबल्लेबाज इनफॉर्म बल्लेबाज+ विकेटकीपर
हार्दिक पांड्याऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज
रचिन रविंद्रऑलराउंडर इनफॉर्म बल्लेबाज + गेंदबाज

IND vs NZ Final में विशेषज्ञ की राय:

IND vs NZ Final में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां भारतीय टीम जिंबॉब्वे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराकर इस फाइनल में पहुंची है तो न्यूजीलैंड ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 श्रृंखला भी खेली थी जिसमें भारतीय टीम 4-1 से विजेता रही थी।

न्यूजीलैंड टीम की ताकत उनके सलामी बल्लेबाज है अगर भारतीय टीम पावरप्ले में जल्दी विकेट लेने में कामयाब रहती है तो न्यूजीलैंड टीम इस मुकाबले में दबाव महसूस कर सकती है।

भारत के जीतने की संभावना: 60%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

indian cricket team IND vs NZ New Zealand cricket team INDIA VS NEW ZEALAND ICC T20 WC 2026 IND vs NZ Final
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com