IND vs NZ Final Match Prediction: फाइनल में किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 07 Mar 2026, 10:32 AM | Updated - 07 Mar 2026, 10:39 AM

IND vs NZ Final Match Prediction
IND vs NZ Final ICC T20 WC 2026

IND vs NZ Final Match Prediction: आईसीसी T20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच होने वाले इस महासंग्राम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रन से हराकर इस मैच में जगह बनाई है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से एकतरफा हराया है।

वैसे तो T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के ऊपर दबदबा बनाए रखा है लेकिन जब बात T20 विश्व कप की आती है तो न्यूजीलैंड टीम ने भारत के खिलाफ तीनों मैच जीते हैं। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs NZ Final Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ Final Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैचभारत vs न्यूजीलैंड
स्टेडियमनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच की तारीख8 मार्च 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगJio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 30

  • भारत ने जीते: 16

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 11

  • ड्रॉ/टाई: 3

हालिया फॉर्म:

भारत WWWLW
न्यूजीलैंड WLWWL

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट:

IND vs NZ Final Match Prediction: Team India

IND vs NZ आईसीसी T20 विश्व कप का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैच में डीयू के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का चुनाव कर सकती है।

IND vs NZ Final Match Prediction सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

IND vs NZ Final Match Prediction सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–200

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

IND vs NZ Final संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

IND vs NZ Final Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • संजू सैमसन भारत की तरफ से अच्छी फार्म में चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने के बाद इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंद में 89 रन की शानदार पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • फिन एलन न्यूजीलैंड के इन्फॉर्म बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंद में शतक लगाकर इन्होंने नया रिकॉर्ड भी बनाया है। यह अभी तक 57.80 की औसत से 289 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

IND vs NZ Final Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं यह 6 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं और बल्ले से भी अच्छा योगदान किया है। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की है। यह अभी तक 10 विकेट ले चुके हैं। इस हाई प्रेशर मैच में पावरप्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

IND vs NZ Final Match Prediction: जानें फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और टीम संतुलन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली श्रृंखला में भी टीम इंडिया 4-1 से विजेता रही थी। हालांकि आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड टीम अच्छा प्रदर्शन करती है जिससे एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। न्यूजीलैंड टीम काफी हद तक अपने टॉप बॉर्डर बल्लेबाजों पर निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final Match Preview: फाइनल में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

भारत बनाम न्यूजीलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन,ईश सोढ़ी, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

indian cricket team New Zealand cricket team INDIA VS NEW ZEALAND ICC T20 WC 2026 IND vs NZ Final IND vs NZ Today Match Prediction ICC T20 World Cup Final
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

IND vs NZ आईसीसी T20 विश्व कप का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com