'और कितना धोगे....' भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाई कीवी गेंदबाजों की क्लास, तो फैंस ने जमकर लिए मजे

Published - 08 Mar 2026, 09:00 PM

IND vs NZ

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

अभिषेक का विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन ने भी कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसके बाद ब्लैककैप्स की गेंदबाजी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

IND vs NZ: संजू-अभिषेक ने लुटी फहफिल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय टीम को तगड़ी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंदों पर 98 रन की शानदार साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 255 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

पूरे टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा ने खिताबी मुकाबले में अपना फॉर्म हासिल किया और कीवियों (IND vs NZ) के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए मात्र 21 गेंदों पर 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

जबकि संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इन दोनों के इलावा ईशान ने फाइनल (IND vs NZ) में 25 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 54 रन ठोके।

महंगे साबित हुए कीवी गेंदबाज

फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बॉलरों की जमकर क्लास लगाई। खिताबी मैच में कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों ने बचने के लिए कुल सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन बल्लेबाजों ने सभी के सभी को जमकर रिमांड पर लिया।

कीवी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 4 ओवर में 12.20 की इकॉनमी से 49 रन खर्च किए तो जैकब डफी ने 14 की इकॉनमी से 3 ओवर में 42 रन लुटा दिए। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन को दो ओवर में भारतीय बल्लेबाजों (IND vs NZ) ने 48 रन ठोक दिए।

उनका इकॉनमी रेट 24 का रहा, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 33 रन दिए। वहीं, जेमी नीशम ने 4 ओवर में 46 रन देकर तीन भारतीय (IND vs NZ) बल्लेबाजों का शिकार किया। कप्तान मिचेल सैंटनर और फिलिप्स के ओवरों को हटा दिया जाए तो बाकी के गेंदबाजों ने 11 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

भारत के खिलाफ बेहद साधारण गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का जमकर मजाक बना रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि न्यूजीलैंड्स के गेंदबाज डिंडा एकेडमी में जाते हुए।

वहीं, एक फैन ने एमएस धोनी की मूवी का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं कि उनके बल्लेबाजों ने हमें खूब धोया। जबकि एक फैन ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि सांस तो लेलेने दो भाई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं चुने गए थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड दौरे की T20 सीरीज में अब जरुर मिलेगी जगह

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com