IND vs NZ: ‘’वे मेरे प्लेयर्स हैं’’ भारत की खराब फील्डिंग पर कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा बयान, मैच के बाद कही दिल जीतने वाली बात
Published - 21 Jan 2026, 10:56 PM | Updated - 22 Jan 2026, 01:04 PM
Table of Contents
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली है। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया (IND vs NZ) ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 238 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में सिर्फ 190/7 रन की बना सकी। हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 78 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबले को अपने नाम नहीं कर सकी। वहीं, पहले टी20 मैच (IND vs NZ) में जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
IND vs NZ: रनों का बचाव करना अच्छा लगता है-सूर्या
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया (IND vs NZ) ने निर्धारित 20 ओवर में 238 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया की शानदार बैटिंग पर कप्तान सूर्या ने अपने बल्लेबाजों की जमकर सराहना की और उन्होंने कहा कि
‘’पहले बल्लेबाजी करना, रन बनाना और ओस में बचाव करना हमेशा अच्छा रहता है। सभी बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी भूमिका को मैच में बखूबी निभाया, जो एक सकारात्मक पहलू था। बल्लेबाजी करने उतरते समय मुझे अच्छा महसूस हुआ। मैं नेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। बस यही करना था कि इसे जारी रखूं और अपनी शैली न बदलूं। पिछले दो-तीन हफ्तों से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं।’’
8 बल्लेबाज 3 स्ट्राइक गेंदबाज का सही फॉर्मूला
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 8 बल्लेबाज और तीन स्ट्राइक गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था। हालांकि, टीम इंडिया इस रणनीति के साथ काफी पहले से कार्य कर रही है। इस फैसले पर कप्तान सूर्या ने कहा कि
‘’यह अच्छा लग रहा है। एक टीम के रूप में यह मेरे लिए काम कर रहा है, और इसलिए अगर यह काम कर रहा है, तो इसे जारी रखना चाहिए।’’
वहीं, मैच में भारत की फील्डिंग में बेहद साधारण रही थी, लेकिन यहां पर सूर्या अपने प्लेयर्स का बचाव करते आए और उन्होंने कहा कि ''उन्होंने फील्ड पर काफी बेहतरीन कार्य किया।'' हालांकि, कप्तान सूर्या ने यहां पर एक दिल जीतने वाली बात भी कही कि ''वे मेरे प्लेयर्स हैं और उनका बचाव करना मेरी जिम्मेदारी है।''
अभिषेक की बल्लेबाजी पर बोले कप्तान
नागपुर टी20 मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली थी। अभिषेक की इस पारी में पांच चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं, पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में सूर्या ने कहा कि
‘’जिस तरह से वह तैयारी करता है, मेरा मतलब है, यह सिर्फ मैचों में उसकी बल्लेबाजी ही नहीं है, बल्कि जिस तरह से वह खुद को तैयार करता है, जिस तरह से वह खुद को संभालता है, जब वह होटल में होता है, टीम बस में होता है। मुझे लगता है कि ये सभी छोटी-छोटी बातें मैदान पर झलकती हैं और वह इसका फल भोग रहा है।’’
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर