IND vs NZ: राजकोट वनडे में किस वजह से हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने बताई मुख्य वजह, इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
Published - 14 Jan 2026, 10:28 PM | Updated - 15 Jan 2026, 01:08 PM
Table of Contents
IND vs NZ: राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड के हाथों सात विकेट से हार मिलने के बाद कप्तान शुभमन गिल टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश नजर आए। एक समय भारत ने मुकाबले पर अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 162 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
इससे पहले केएल राहुल के शतक की बदौलत भारत 284 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा था, लेकिन फिर भी वह जीत हासिल नहीं कर सका। भारत की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
राजकोट वनडे में हार के बाद बोले शुभमन गिल
राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के हाथों सात विकेट की हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में कहा कि
‘’बीच के ओवरों में हम कोई विकेट नहीं ले पाए, और अगर आप सर्कल के अंदर पांच खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं करते हैं, तो स्थिति बहुत मुश्किल हो जाती है। अगर हम मैच में 15-20 रन ज्यादा भी बना लेते तब भी हार जाते।''
कप्तान गिल ने अपने बयान में भारतीय बल्लेबाजी को लेकर कहा कि ‘’जब साझेदारी हो, तो सेट बल्लेबाज को आगे खेलना चाहिए था। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।''
मिडिल ओवरों में नहीं मिले विकेट-शुभमन
कप्तान शुभमन गिल ने भारत की हार का कारण भारत (IND vs NZ) को मिडिल ओवरों में विकेट नहीं मिलने का बताया। कप्तान गिल ने कहा कि
‘’हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने (न्यूजीलैंड) बीच के ओवरों में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हमने जो शुरुआती 10-15 ओवर गेंदबाजी की थी, उसमें गेंद अच्छी तरह से जा रही थी। लेकिन उसके बाद विकेट जम गया। हालांकि, हम मैच में अधिक साहसी हो सकते थे और ज्यादा मौकों को भुना सकते थे, लेकिन हम ऐसा न कर सके।''
IND vs NZ: फील्डिंग में हमने मौके गंवाए- शुभमन
भारतीय टीम की फील्डिंग राजकोट वनडे (IND vs NZ) में भी बेहद कमजोर नजर आई। भारत को जिस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के विकेट की सख्त जरूरत थी, उसी समय प्रसिद्ध कृष्णा ने डेरिल मिचेल का एक आसान कैच छोड़ दिया और वहीं मैच का गेम चेंजर मूमेंट साबित हुआ। भारत को इस कैच का खामियाजा राजकोट वनडे गंवाकर चुकाना पड़ा। वहीं खराब फील्डिंग पर शुभमन गिल ने कहा कि
‘’पिछले मैच में भी हमने कुछ मौके गंवा दिए थे। हम हमेशा फील्डिंग में सुधार करने की कोशिश करते हैं और हां, अगर आप मौकों का फायदा नहीं उठाते हैं, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।’’
राजकोट वनडे हारा भारत
भारत के भारत को राजकोट वनडे मैच (IND vs NZ) में 7 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने निरंजन शाह स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के शतक के कारण 50 ओवर में 284 रन बनाए थे। भारत की यहां से जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन डेरिल मिचेल और विल यंग की शानदार पारियों की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
मिचेल ने जहां नाबाद 131 रन की तूफानी पारी खेली तो यंग ने 87 रन बनाए। बता दें कि, अब सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम इंदौर का किला फतेह करने में सफल होगी, श्रृंखला उसी के पास रहेगी।
IND vs NZ: केएल राहुल के शतक पर कोच गंभीर की गलती पड़ी भारी, राजकोट वनडे में 7 विकेट से हारा भारत
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर