टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही ICC लुटाए करोड़ों, चैंपियन टीम की भरी तिजोरी, तो रनर-अप भी मालामाल
Published - 08 Mar 2026, 10:59 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:05 PM
Table of Contents
IND vs NZ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत विश्व की पहली टीम बन गई है, जिसने बैक टू बैक दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया है। साथ ही भारत सर्वाधिक टी20 विश्व कप ट्रॉफी (IND vs NZ) जीतने वाली टीम भी बन चुकी है।
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 255 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कीवी बल्लेबाज 159 रन पर ढेर हो गई।
अहमदाबाद में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश की तो बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विजेता और उप विजेता टीमों पर करोंड़ों रुपये की प्राइज मनी बांटी। चलिए आपको बताते हैं कि किसके हिस्से में कितने रुपये आए और पाकिस्तान को कितने रुपये मिलेंगे।
IND vs NZ: चैंपियन टीम को मिलेंगे 27.48 करोड़ रुपये
अहमदाबाद में भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब जीत लिया है। ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी।
जबकि हारने वाली न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को भी खाली हाथ अपने घर नहीं लौटना होगा, क्योंकि विश्व कप 2026 के दूसरे स्थान पर रहने वाले कीवियों को आईसीसी द्वारा 1.6 मिलियन डॉलर, जो कि भारतीय रुपये में 14.65 करोड़ रुपये के आसपास होते हैं।
बता दें कि, आईसीसी द्वारा दी गई ये धनराशि आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक इनामी राशि है, जो कि इस फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता और कमाई को दर्शाती है।
सेमीफाइनल-सुपर-8 टीमों पर होगी करोड़ों की बारिश
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर होने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा करोड़ों रुपये बतौर प्राइज मनी दी जाएगी। इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगभग 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) मिलेंगे। जबकि सुपर-8 तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीमों को आईसीसी की ओर से 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) बतौर धनराशि दी जाएगी।
बता दें कि, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी आईसीसी ने करोड़ों रुपये की बारिश की है। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली 12 टीमों को आईसीसी की द्वारा 2.29 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट में भाग लेने का लाभ मिल सके। यानी फाइनल जीतने वाली टीम से लेकर अंतिम स्थान तक रहने वाली टीमों तक, सभी पर आईसीसी ने करोड़ों रुपये धनराशि के तौर पर दिए हैं।
भारत बना करोड़पति, तो पाकिस्तान को मिलेंगे सिर्फ इतने रुपये
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम (IND vs NZ) को जहां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा सर्वाधिक 27.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे तो पड़ोसी देश पाकिस्तान को लगभग 3.48 करोड़ रुपये से संतोष करना होगा।
दरअसल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई थी, जिसके कारण उन्हें सिर्फ 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, श्रीलंका को भी इतने ही करोड़ रुपये आईसीसी द्वारा दिए जाएंगे। जबकि बांग्लादेश, जिसको विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया था, उनको भी करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
Tagged:
IND vs NZ icc T20 World Cup 2026 Prize Moneyऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर