फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे अभिषेक-चक्रवर्ती, ये 2 खिलाड़ी बनेंगे रिप्लेसमेंट, नंबर-3 पर उतरेंगे तिलक वर्मा
Published - 08 Mar 2026, 12:19 PM | Updated - 08 Mar 2026, 12:24 PM
IND vs NZ Final: T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है. खराब फॉर्म की वजह से अभिषेक शर्मा और वरूण चक्रवर्ती टीम इंडिया से ड्रॉप हो सकते हैं. उनकी जगह टीम में दो नए खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है. अभिषेक ने टूर्नामेंट की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं. जबकि वरूण का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है.
अब फाइनल मुकाबले (IND vs NZ Final) में कोच गंभीर जीत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे. लिहाजा, इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग XI से बाहर करेंगे और तिलक को नंबर 3 पर उतारेंगे.
IND vs NZ Final से बाहर होंगे अभिषेक और वरूण

2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. वह पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने में नाकामयाब रहे हैं. तीन बार वह डक आउट हुए, और अन्य मैचों में वह 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.
खासतौर से वह स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करने में विफल रहे. उन्हें स्पिनर्स के खिलाफ जूझना पड़ा. उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए विरोधी टीमें स्पिन गेंदबाजी का खूब इस्तेमाल कर रही थी.
वहीं, वरूण चक्रवर्ती की फॉर्म ने भी कोच गंभीर और कप्तान सूर्या की टेंशन बढ़ाई है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक नौ रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं. खासतौर से उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 64 रन खर्च किए थे.
IND vs NZ Final वरूण और अभिषेक का रिप्लेसमेंट होंगे यह खिलाड़ी
भारतीय टीम IND vs NZ Final में किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, यह एक बहुत बड़ा सवाल है. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक और वरूण की जगह कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं. जबकि तिलक को नंबर 3 पर खिलाया जा सकता है. वहीं, सेमीफाइनल की तरह ही संजू और ईशान ओपनिंग करेंगे.
हालांकि, IND vs NZ फाइनल मुकाबले में ही मालूम होगा कि टीम इंडिया किन ग्याहरह खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरती है. लेकिन वरूण की खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने सपोर्ट किया है. उनका कहना है कि वरूण की गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता नहीं है.
यह तो किसी भी खिलाड़ी के साथ चलता रहता है. कोई भी मैच किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं जीता जाता है. अगर टीम में 11 खिलाड़ी है तो सभी का प्रदर्शन एक जैसा नहीं होगा. बाकी खिलाड़ी दूसरी की कमी को पूरा करते हैं, जब ही तो एक टीम कहलाते हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर
FAQs
45