IND vs NZ 5th T20, Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा, जानें पूरी पिच रिपोर्ट

Published - 29 Jan 2026, 02:16 PM | Updated - 30 Jan 2026, 01:03 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। हालांकि, भारत पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुका है, लेकिन वह अंतिम मैच को जीतकर टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री करना चाहेगा, ताकि प्लेयर्स का आत्मविश्वास बुलंदियों में रहे।

लेकिन अंतिम मैच (IND vs NZ) से पहले चलिए जानते हैं कि तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला होगा या फिर गेंदबाजों का दबदबा रहेगा। चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

IND vs NZ: कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को सीरीज का अंतिम मुकाबला (IND vs NZ) खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए केवल औपचारिकता मात्र रहने वाला है, क्योंकि सीरीज पर वह पहले ही कब्जा कर चुकी है, लेकिन कीवियों की कोशिश होगी कि अंतिम मैच जीतकर सीरीज में सम्मान बचा सके।

तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। लेकिन यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू भी है, जहां पर खूब रनों की वर्षा होती है। टीम इंडिया (IND vs NZ) ने साल 2023 में इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 235 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। जबकि पहले बैटिंग और चेज करने वाली टीमों ने 50-50 फीसदी मैचों पर कब्जा किया है। बता दें कि भारत ने यहां पर अब तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्हें जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

ओस बन सकती है बड़ी विलेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चार मैचों (IND vs NZ) में ओस ने काफी निर्णायक भूमिका निभाई है, जो कि तिरुवनंतपुरम मैच में भी देखने को मिल सकती है। पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में अधिक ओस आने की उम्मीद है, जिसके कारण पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है।

हालांकि, पहली पारी में यहां पर औसतन स्कोर 155-160 रन रहता है तो दूसरी पारी में यह स्कोर गिरकर 143-145 रन तक पहुंच जाता है। हालांकि, यहां की पिच को गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए बेहद संतुलित माना जाता है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में किसका बोलबाला देखने को मिलता है।

संजू-हर्षित ड्रॉप, अय्यर-चक्रवर्ती की वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

सीरीज जीत चुका है भारत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। कीवियों के खिलाफ शुरुआती तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया था, लेकिन चौथे मैच में बड़े बदलाव के कारण उन्हें 50 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

फिलहाल सीरीज 3-1 पर खड़ी है, जबकि सूर्या चाहेंगे कि वह सीरीज का अंत जीत के साथ करें। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर चाहेंगे कि वह अंतिम टी20 मैच जीतकर सम्मान बचा सके। बता दें कि, इस मैच के बाद दोनों टीमें सीधा टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेती नजर आएंगी।

IND vs NZ: अंतिम टी20 के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, सूर्या(कप्तान), संजू, अभिषेक, चक्रवर्ती....

Tagged:

IND vs NZ Gautam Gambhir Suryakumar Yadav pitch report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

50 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com