IND vs NZ 4th T20 Stats: विशाखापटनम में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, शिवम-रिंकू के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि

Published - 28 Jan 2026, 09:32 PM | Updated - 28 Jan 2026, 10:55 PM

IND Vs NZ 3

Table of Contents

28 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह विशाखापटनम का डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम बना। टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके बाद वह 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

इसमें अहम योगदान ड्वेन कॉनवे, टिम सिफ़र्ट, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल का रहा। इन खिलाड़ियों ने क्रमशः 44 रन, 62 रन, 24 रन और 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉनवे और टिम सिफ़र्ट ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। इसके जवाब में भारतीय टीम की पारी 165 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते उसके हाथ 50 रनों से हार लगी। शिवम दुबे के अलावा किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला।

उन्होंने 23 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। उनके अलावा रिंकू सिंह 39 रन और संजू सैमसन 24 रन बनाने में सफल रहे। भारत की शिकस्त के बाद आइए नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर जो इस भिडंत (IND vs NZ) के दौरान बनें।

IND vs NZ: चौथे टी20 में बने ये 14 रिकॉर्ड्स

1. टी20I में भारतीय ओपनर्स के सबसे ज्यादा गोल्डन डक

  • 3 – रोहित शर्मा
  • 2 – केएल राहुल
  • 2 – संजू सैमसन
  • 2 – अभिषेक शर्मा
  • 1 – मुरली विजय
  • 1 – अजिंक्य रहाणे
  • 1 – पृथ्वी शॉ
  • 1 – शिखर धवन
  • 1 – विराट कोहली
  • 1 – शुभमन गिल

2. रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल में चार कैच पकड़ने वाले दूसरे भारतीय आउटफील्डर बने। इससे पहले यह उपलब्धि अजिंक्य रहाणे ने 2014 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी।

3. 1/49 – रवि बिश्नोई का टी20I में दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। उनका सबसे महंगा स्पेल भी इसी मैदान पर आया था – 1/54 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)।

4. 215/7 – भारत के खिलाफ टी20I में न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। (पहला: 219/6, वेलिंगटन 2019)

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच फैंस को लगा झटका, 496 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

5. विशाखापट्टनम में टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी सफल रन चेज़

  • 210 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025
  • 209 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2023
  • 185 – कर्नाटक बनाम आंध्र प्रदेश, 2019

6. सबसे तेज़ 7000 टी20 रन (पारियों के हिसाब से)

  • 187 – बाबर आज़म
  • 192 – क्रिस गेल
  • 197 – केएल राहुल
  • 211 – मोहम्मद रिज़वान
  • 212 – विराट कोहली
  • 212 – शॉन मार्श
  • 218 – ड्वेन कॉनवे

7. भारत के खिलाफ टी20I में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर

  • 78 – लॉडरहिल, 2016
  • 75 – आरपीएस, कोलंबो, 2018
  • 74 – राजकोट, 2013
  • 73 – ब्रिस्टल, 2018
  • 73 – डबलिन, 2022
  • 72 – दुबई, 2025
  • 71 – विशाखापट्टनम, 2026

8. टी20I में भारतीय बल्लेबाज जो पारी की पहली गेंद पर आउट हुए

  • केएल राहुल – बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
  • पृथ्वी शॉ – बनाम श्रीलंका, कोलंबो (आरपीएस) 2021
  • रोहित शर्मा – बनाम वेस्टइंडीज, बासेटेरे 2022
  • संजू सैमसन – बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
  • अभिषेक शर्मा – बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापट्टनम 2026

9. 71/0 – भारत के खिलाफ टी20I में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। (पहले: 68/0, ऑकलैंड 2020) यह भारत में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है।

10. भारत के खिलाफ टी20I में 100+ ओपनिंग साझेदारी: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल (एडिलेड) में बटलर और हेल्स की 170* रनों की साझेदारी के बाद पहली। भारत में भारत के खिलाफ पहली 100+ ओपनिंग साझेदारी, इससे पहले 2017 में राजकोट में मुनरो और गप्टिल ने 105 रन जोड़े थे।

11. मैट हेनरी किसी एक सीरीज (IND vs NZ) में दो बार पारी की पहली गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज को आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उन्होंने यह कारनामा गुवाहाटी में संजू सैमसन और विशाखापट्टनम में अभिषेक शर्मा को आउट कर किया। इससे पहले यह उपलब्धि 2023 के नॉर्डिक टी20 कप में स्वीडन के अब्दुल नासिर बालूच ने हासिल की थी (जहां BBB डेटा उपलब्ध है)।

12. भारत-न्यूजीलैंड टी20I में एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन

  • 34 रन – न्यूजीलैंड बनाम भारत, माउंट माउंगानुई 2020 (गेंदबाज: शिवम दुबे)
  • 29 रन – भारत बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापट्टनम 2026 (शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में बनाए), (IND vs NZ)

13. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

  • 12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 14 अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
  • 15 शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026, (IND vs NZ)
  • 16 हार्दिक पांड्या बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद 2025
  • 17 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025

14. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में भारत का सर्वोच्च स्ट्राइक रेट (50+ रन)

  • 362.50 युवराज सिंह (16 गेंदों में 58 रन) बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 340.00 अभिषेक शर्मा (20 गेंदों में 68* रन) बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
  • 282.60 शिवम दुबे (23 गेंदों में 65 रन) बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026, (IND vs NZ)

IND vs NZ: इस भारतीय खिलाड़ी के साथ न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कोच गंभीर ने की नाइंसाफी, नहीं दिया खेलने का एक भी मौका

Tagged:

IND vs NZ team india Rinku Singh ravi bishnoi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com