IND vs NZ 3rd T20I, Pitch Report: गुवाहाटी में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पूरी पिच रिपोर्ट
Published - 24 Jan 2026, 06:19 PM | Updated - 25 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब और भी दिलचस्प हो गया है। अब न्यूजीलैंड के साथ करो या मारो वाली स्थिति हो गई है। न्यूजीलैंड किसी भी स्थिति में नहीं हारना चाहेगी जबकि भारतीय टीम अपने सबसे तगड़े फॉर्म में है।
तीसरे मुकाबले को जीतकर भारत 3-0 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि कीवी टीम चाहेगी कि वह तीसरे टी20 को जीतकर सीरीज में बनी रहे। लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि तीसरे मैच में पिच का मिजाज क्या रहने वाला है।
IND vs NZ 3rd T20I में किसका दबदबा ?
IND vs NZ 3rd T20I मुकाबला गुवाहाटी के बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच को बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, लेकिन शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जबकि मध्य ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, की आउट फील्ड भी भारत के अन्य मुकाबलों की तरह की काफी तेज है, यानी गैप में गेंद धकेलकर ही चौका हासिल किया जा सकता है। IND vs NZ 3rd T20I मैच बारसापारा स्टेडियम में होगा, यहां कि पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिसका मतलब पिच सपाट है और बल्लेबाजों के मजे होने वाले हैं।
लेकिन भारत में ठंड पड़ने की वजह से शाम के वक्त थोड़ी नमी रहती है जिसका फायदा तेज गेंदबाज को मिल सकता है और गेंद स्विंग होने की संभावना जताई जा रही है, और साथ में बाउंसर भी देखने को मिल सकता है।
लेकिन कुछ ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बल्लेबाज़ के लिए पिच पाटा हो जाएगा। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है, जिसका लुत्फ फैंस छक्के और चौके देख कर उठा सकेंगे।
टॉस जीतने वाली टीम का होगा फायदा
अकसर मैदान पर देखते हैं टॉस जीतने वाली टीम के पक्ष में 50 प्रतिशत मैच होता है हालांकि भारतीय टीम के साथ टी 20 में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। गुवाहाटी की पिच पर ओस रहने के कारण टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिल सकता है।
पिच रिपोर्ट के अनुसार शाम को मैच होने की वजह से गेंदबाजों को गेंद ग्रीप करना मुश्किल होगा जिससे स्पिनरों को कम फायदा मिलने की उम्मीद है और बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ ज्यादा रन बटोर सकेंगे।
ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा मैच उनकी झोली में जाने की संभावना है। हालांकि उम्मीद है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वह गेंदबाजी लेना चाहेगी। बरसापारा स्टेडियम में चेज करने वाली टीम को हमेशा फायदा मिला है तो IND vs NZ 3rd T20I में दोनों टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
IND vs NZ 3rd T20I में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है
रिकॉर्ड्स की बात करे तो इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच ज्यादा देखने को मिला है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था । मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को गुवाहाटी का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है।
आसमान साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 14 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है जो आमतौर पर क्रिकेट के लिए ठंड के मौसम में अनुकूल है। भारतीय क्रिकेट फैंस यहां फिर से संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का आनंद उठा सकेंगे।
जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल का भी बल्ला चल सकता है। ग्लेन फिलिप्स पहले मुकाबले में रन बनाए थे लेकिन दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव के सामने धराशाई हो गए थे जबकिं यह पिच स्पिनर्स के अनुकूल न होने की वजह से कीवी खिलाड़ी IND vs NZ 3rd T20I में इसका फायदा उठा सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के 14.2 करोड़ रूपये में फिरा पानी, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से होगा बाहर
Tagged:
team india pitch report IND vs NZ 3rd T20ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर