IND vs NZ, 3rd ODI: क्या इंदौर में बारिश बिगाड़ेगी खेल या फैंस उठा पाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Published - 17 Jan 2026, 03:16 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए यह मुकाबला श्रृंखला जीतने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी, श्रृंखला की ट्रॉफी (IND vs NZ) उसी के पास रहेगी।
सीरीज डिसाइडर मुकाबला होने के कारण भारी संख्या में प्रशंसक भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में पहुंच सकते हैं, लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि इंदौर का मौसम कैसा रहने वाला है। क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या फैंस उठा पाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? यहां देखे मौसम से जुड़ी हर जानकारी।
IND vs NZ: कैसा रहेगा मौसम का हाल?
श्रृंखला का तीसरा वनडे इंदौर (IND vs NZ) के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। दिन के समय यहां पर क्रिकेट के लिए मौसम काफी साफ रहने वाला है। बारिश के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान यहां पर 27 डिग्री सेल्सियस के करीब सकता है और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मैच के दौरान मैदान पर नमी का स्तर 45 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। शाम के समय गेंदबाजों को गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि ओस में गेंद गिली होने के कारण उसको पकड़ा मुश्किल हो सकता है। वहीं, मैच के दौरान 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद हैं, लेकिन इसका प्रभाव मैच में नहीं पड़ेगा। जबकि मैच (IND vs NZ) देखने आए दर्शकों को पूरे मैच का रोमांच मिलेगा।
क्या कोहरा बिगाड़ेगा खेल?
प्रशंसक बारिश के साथ-साथ ये जानने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं कि कहीं कोहरा क्रिकेट का मजा किरकिरा न कर दें। दरअसल, इससे पहले भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान एक मैच कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था।
हालांकि, वो मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, लेकिन इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कोहरा आने की उम्मीद न के बराबर है। यानी बारिश के साथ-साथ कोहरा आने के आसार नहीं हैं। ऐसे में फैंस को पूरे 50 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है। फैंस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा की पूरी बल्लेबाजी का मजा उठाते नजर आएंगे।
सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा मजेदार
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाला मुकाबला निर्णायक होने वाला है, क्योंकि जहां पहला मैच भारत ने जीता तो राजकोट में कीवियों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके श्रृंखला में एक-एक की बराबरी कर ली।
अब जो भी टीम इंदौर का किला फतेह करने में सफल होगी, वहीं ट्रॉफी को अपने साथ लेकर जाएगी। बता दें कि, इस मैच (IND vs NZ) में भारतीय प्रशंसक विराट कोहली और रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे, जो कि पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। वहीं, गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी। बता दें कि, ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर