IND vs NZ 3rd ODI Prediction in Hindi: इंदौर में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 17 Jan 2026, 03:09 PM | Updated - 18 Jan 2026, 10:26 AM

IND vs NZ 3rd ODI Prediction
IND vs NZ 3rd ODI 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंदौर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड टीम ने राजकोट में भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर एकदिवसीय श्रृंखला को रोमांचक मुकाम पर पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड टीम ने भारत के खिलाफ लगातार 8 मैच हारने के बाद जीत दर्ज की है। इस मैच में ​​डेरिल मिशेल ने 131 रन बनाए हैं।

दोनों टीमों की निगाह इस मैच में श्रृंखला जीतने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 3rd ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

  • मैच की तारीख: 18 जनवरी 2026 (01:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 8

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी देखें: IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने रातोंरात बदल डाली टीम, इन 2 खिलाड़ियों को अचानक टीम में किया शामिल

हालिया फॉर्म:

भारत L W W L W
न्यूजीलैंड W L W W W

होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर पिच रिपोर्ट:

यह मैच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 6 मैच (ODI) खेले जा चुके हैं। होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े स्कोर बनना आम बात है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 320 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 267 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 67%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 55%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 3 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
10 Overs 60 Runs 51 Runs
20 Overs 114 Runs 108 Runs
30 Overs 171 Runs 168 Runs
40 Overs 237 Runs 238 Runs
50 Overs 328 Runs 284 Runs

IND vs NZ 3rd ODI Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • विराट कोहली ने अभी तक 2 मैच में 116 रन बनाए हैं। यह काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर करने की संभावना है।

  • ​​डेरिल मिशेल ने पिछले मैच में शतक लगाया है यह अभी तक 2 मैच में 215 रन बना चुके हैं। यह इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

IND vs NZ 3rd ODI Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • काइल जैमीसन अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले तथा डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • मोहम्मद सिराज लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं वडोदरा में इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट लिए थे। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

IND vs NZ 3rd ODI Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

न्यूजीलैंड टीम ने दूसरे मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ​​डेरिल मिशेल बल्ले के साथ काफी अच्छी फार्म में है और श्रृंखला में सर्वाधिक 215 रन बना चुके हैं।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट भी मजबूत है और इंदौर में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम संतुलन को देखते हुए भारतीय टीम इस तीसरे मैच में आगे है।

IND vs NZ 3rd ODI Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, जेडन लेनोक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

youtube thumb

Tagged:

IND vs NZ
INDIA VS NEW ZEALAND IND vs NZ 3rd ODI Indore ODI Match IND vs NZ 3rd ODI Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

होलकर स्टेडियम की पिच भारत की सबसे बल्लेबाजी-फ्रेंडली पिचों में से एक मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com