IND vs NZ 3rd ODI: फ्री में लाइव मैच कैसे देखें? यहां जानिए चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Published - 17 Jan 2026, 01:01 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:00 PM
Table of Contents
IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो चुकी है। श्रृंखला का पहला मुकाबला भारत ने जीता था तो दूसरे मैच में मेहमानों ने शानदार वापसी कर 7 विकेट से जीत हासिल की। अब सीरीज का निर्णायक मैच रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह मैच जो भी जीतेगा वहीं सीरीज पर कब्जा करेगा। लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि आप कहां पर फ्री में लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही टीवी और लैपटॉप पर कहां भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच (IND vs NZ) का प्रसारण किया जाएगा, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।
IND vs NZ: मोबाइल में कहां देखें लाइव?
प्रशंसक भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सीरीज (IND vs NZ) डिसाइडर मुकाबला मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के माध्यम से देख सकते हैं। ये मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
लेकिन इसके लिए प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है, जबकि जियो के यूजर्स को भी अपने फोन में 349 या उससे अधिक का रिचार्ज करवाने के बाद ही फ्री में मैच देखने का मौका मिलेगा। जबकि अन्य यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है, अगर वह मोबाइल में निर्णायक मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो।
लैपटॉप में कहां देखे लाइव मैच?
प्रशंसक मोबाइल के अलावा लैपटॉप पर भी भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच (IND vs NZ) देख सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा, क्योंकि इसके बिना वह लैपटॉप पर मैच का आनंद नहीं लूट पाएंगे।
बता दें कि, ये ऑप्शन उनके लिए बेहतर हैं जो घर से बाहर हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं। ऐसे में सभी मिलकर मैच को आसानी से देख सकते हैं।
टीवी में यहां देख सकते हैं मैच
प्रशंसक भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को अपने टीवी पर भी आसानी से देख सकते हैं। यह ऑप्शन उनके लिए काफी बेहतर है जो कि अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर मैच को देखना चाहते हैं। टीवी पर ये मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।
फ्री में यहां देख सकते हैं मैच
फैंस ये सुपर हिट मुकाबला (IND vs NZ) अपने टीवी पर फ्री में भी देख सकते हैं, क्योंकि इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा। यानी आप डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच का आनंद उठा सकते हैं, लेकिन यहां पर केवल हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में ही प्रसारण उपलब्ध होगा। अपनी क्षेत्रिय भाषा में मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, जहां पर अलग-अलग भाषा में कमेंट्री उपलब्ध होगी।
कौन है अमन मोखाड़े? जिसने विजय हज़ारे ट्रॉफी में उखाड़ा गर्दा, तूफ़ानी शतकीय पारी खेल रचा इतिहास
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर