IND vs NZ 2nd T20 Pitch: रायपुर की पिच पर बल्लेबाज मचाएंगे तांडव, या गेंदबाजों का होगा बोलबाला? जानिए किसका देगी पिच साथ

Published - 22 Jan 2026, 01:43 PM | Updated - 23 Jan 2026, 01:01 PM

IND Vs NZ 2nd T20 Pitch

IND vs NZ 2nd T20 Pitch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने 48 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरा टी20 मैच जीतने पर होगा।

लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि रायपुर की पिच पर किसकी मौज होने वाली है। क्या यहां पर बल्लेबाजों का तांडव का देखने को मिलेगा या फिर गेंदबाजों का बोलबाला रहने वाला है। चलिए आपको बताते हैं रायपुर मैदान की पिच रिपोर्ट के बारे में।

कैसा रहेगा रायपुर की पिच का मिजाज?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ 2nd T20 Pitch) का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच 23 जनवरी (शुक्रवार) को खेला जाना है। अगर यहां की पिच की बात करें तो तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलती है।

नई गेंद से रायपुर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को रोल काफी अहम हो जाता है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को पिच से टर्न और ग्रिप मिलेगी। जबकि फास्ट बॉलर्स यहां पर स्लोवर गेंदबाजों का अधिक उपयोग कर सकते हैं, ताकि गेंद पिच पर फंसकर आए।

IND vs NZ 2nd T20 Pitch: बल्लेबाजों को मिलेगी मदद!

रायपुर की पिच को बैटिंग (IND vs NZ 2nd T20 Pitch) के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है। यहां पर बल्लेबाजों को गेंद के अनुसार शॉट्स का चयन करना होगा, तभी बल्लेबाजों रन आसानी से बटोर सकते हैं। जबकि शाम के समय ओस आने के बाद भी बल्लेबाजी आसान होती जाएगी।

बता दें कि, अभी तक यहां पर केवल एक टी20 मुकाबला (IND vs NZ 2nd T20 Pitch) खेला गया है, जो कि एक दिसंबर 2023 को खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 174 रन बनाए थे, जबकि कंगारू टीम सिर्फ 154 रन ही बना सकी थी। इस मैच में रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए थे तो अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके थे।

सूर्यकुमार यादव के लिए आख़िरी मौका T20 वर्ल्ड कप 2026, अगर नहीं बने रन तो जा सकती है कप्तानी

बाउंड्री लगाने में हो सकती है परेशानी

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम भारत के तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम में आता है। ये मैदान आकार में सिर्फ नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ईडन गार्डन्स स्टेडियम से छोटा है। हालांकि, यहां की औसतन बाउंड्री 72 से 75 यार्ड की होती है।

ऐसे में इस मैदान (IND vs NZ 2nd T20 Pitch) पर बड़े हिट्स लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जब यहां पर पिछली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था, जिसमें भारत के बल्लेबाजों ने सात छक्के लगाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 5 सिक्स मारे थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 13 चौके मारे थे। वहीं, भारत ने मैच में 14 चौके मारे थे।

IND vs NZ Head To Head: टी20 में किस टीम का है पलड़ा भारी? इन आंकड़ों से हुआ सब साफ

Tagged:

IND vs NZ team india Suryakumar Yadav shreyas iyer
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक टी20 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com