IND vs NZ 2nd ODI Preview in Hindi: राजकोट में किसकी होगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 12 Jan 2026, 02:46 PM | Updated - 12 Jan 2026, 04:45 PM

IND vs NZ 2nd ODI
IND vs NZ 2nd ODI 2026

IND vs NZ 2nd ODI, 2025 मैच डिटेल:

भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच 14 जनवरी को निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 01:30 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण DD Sports, Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

IND vs NZ 2nd ODI, 2025 मैच प्रीव्यू:

भारतीय टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में बढ़त बना ली है। इस मैच में विराट कोहली को 93 रन की बेहतरीन पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

न्यूजीलैंड टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का टोटल खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना डालें। दोनों टीम अब राजकोट में आमने-सामने होगी। न्यूजीलैंड टीम इस मैच में श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करने के ऊपर रहेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

एकदिवसीय फॉर्मेट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 10 में से 8 मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 10 मैचों के आंकड़े)
भारत ने जीते 8
न्यूजीलैंड ने जीते 2
Tie0
NR0

निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

दूसरा ODI राजकोट में खेला जाएगा इस मैच की वेदर रिपोर्ट अच्छी है। इस मैच के दौरान तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं है। ह्यूमिडिटी 39% तक रहने की उम्मीद है।

राजकोट की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर 7 ODI खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 332 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 254 रन रहा है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 85%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत15%
पहली पारी का औसत स्कोर 332
दूसरी पारी का औसत स्कोर 254
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 141
तेज गेंदबाजों ने लिए (57%)80
स्पिनर्स ने लिए (43%)61

IND vs NZ 2nd ODI संभावित प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

IND vs NZ 2nd ODI, 2025 टॉप पिक्स:

PlayerRoleRunsWickets
डेवोन कॉनवेWK560
​​डेरिल मिशेलAR840
विराट कोहलीBAT930
हेनरी निकोल्सBAT620
काइल जैमीसनBOWL04

IND vs NZ 2nd ODI, 2025: विशेषज्ञ की राय:

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे एकदिवसीय मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड के तरफ से एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट में काफी अनुभव है विराट कोहली काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं।

न्यूजीलैंड के लिए ​​डेरिल मिशेल ने एकदिवसीय फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में डेवोन कॉनवे अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन गेंदबाज़ी विभाग में मैट हेनरी, एडम मिल्ने और मिचेल सैंटनर की कमी टीम को खल रही है।

भारत के जीतने की संभावना: 60%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, जेडन लेनोक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

indian cricket team IND vs NZ New Zealand cricket team IND vs NZ 2nd ODI INDIA VS NEW ZEALAND RAJKOT ODI Rajkot weather forecast Rajkot Pitch Report
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा।

भारत में यह मुकाबला Star Sports Network, DD Sports पर टीवी पर और JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com