IND vs NZ 2nd ODI Prediction in Hindi: राजकोट में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 13 Jan 2026, 03:59 PM | Updated - 13 Jan 2026, 04:03 PM

IND vs NZ 2nd ODI Prediction
IND vs NZ 2nd ODI 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड टीम को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।

न्यूजीलैंड टीम राजकोट में श्रृंखला में वापसी की कोशिश करेगी वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम की निगाह इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 2nd ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट, गुजरात

  • मैच की तारीख: 14 जनवरी 2026 (01:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 8

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: राजकोट में किसकी होगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

हालिया फॉर्म:

भारत WWLWW
न्यूजीलैंड LWWWW

निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम राजकोट पिच रिपोर्ट:

यह मैच निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 7 मैच (ODI) खेले जा चुके हैं। राजकोट की पिच आमतौर पर सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। इस मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 332 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 254 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 85%

  • पेसर्स द्वारा लिए गए विकेट: 57%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 3 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
10 Overs67 Runs58 Runs
20 Overs132 Runs102 Runs
30 Overs196 Runs148 Runs
40 Overs266 Runs184 Runs
50 Overs347 Runs254 Runs

IND vs NZ 2nd ODI Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • विराट कोहली ने पिछले मैच में 91 गेंद में 93 रन की शानदार पारी खेली हालांकि यह इस मैच में शतक बनाने से चूक गए। यह काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर करने की संभावना है।

  • ​​डेरिल मिशेल ने एकदिवसीय फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया ।है पिछले मैच में भी 71 गेंद में 84 रन बनाए हैं यह इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

IND vs NZ 2nd ODI Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • काइल जैमीसन ने वडोदरा में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 41 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले तथा डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • मोहम्मद सिराज लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं वडोदरा में इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी एक से दो विकेट लेने की उम्मीद है।

IND vs NZ 2nd ODI Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

टीम इंडिया ने पहले वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली रोहित शर्मा अच्छी फार्म में है। कप्तान शुभमन गिल ने भी पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। गेंदबाजी विभाग से मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की है।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है लेकिन न्यूजीलैंड टीम में अनुभव की कमी है जिसके चलते इस दूसरे मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

IND vs NZ 2nd ODI Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, जेडन लेनोक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

indian cricket team IND vs NZ New Zealand cricket team INDIA VS NEW ZEALAND RAJKOT ODI IND vs NZ 2nd ODI Prediction IND vs NZ 2nd ODI 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

राजकोट की पिच आमतौर पर सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है।

घरेलू परिस्थितियों और मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com