IND vs NZ 1st T20I Preview in Hindi: नागपुर में किसकी होगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 20 Jan 2026, 02:16 PM | Updated - 21 Jan 2026, 07:51 AM

IND vs NZ 1st T20I
IND vs NZ 1st T20I 2026

IND vs NZ 1st T20I, 2025 मैच डिटेल:

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 श्रृंखला का पहला मैच 21 जनवरी को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण DD Sports, JioHotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं IND vs NZ 1st T20I मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

IND vs NZ 1st T20I, 2025 मैच प्रीव्यू:

भारत और न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला के बाद अब T20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी। न्यूजीलैंड टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में भारत को 2-1 से हराकर पहली बार भारतीय सरजमीं पर श्रृंखला जीती है। इस T20 श्रृंखला में भी वह जीत का परचम लहराना चाहेगी। मिशेल सेंटनर इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करेंगे।

दूसरी तरफ भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में मैदान उतरेगी। भारतीय टीम ने पिछली T20 श्रृंखला में साउथ-अफ्रीका को 3-1 से हराया है। आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस श्रृंखला के जरिए दोनों टीम वर्ल्ड कप के लिए एक अच्छी रणनीति तैयार कर सकती हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 25

  • भारत ने जीते: 14

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 10

  • ड्रॉ/टाई: 1

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20: बारिश करेगी खेल का मजा किरकिरा, या फैंस उठा पाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? यहां देखिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

IND vs NZ 1st T20I
विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर

IND vs NZ 1st T20I नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच की वेदर रिपोर्ट अच्छी है। इस मैच के दौरान तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं है। ह्यूमिडिटी 38% तक रहने की उम्मीद है।

विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर की पिच संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर 12 T20I खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 75%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 25%
पहली पारी का औसत स्कोर 146
दूसरी पारी का औसत स्कोर 125
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 113
तेज गेंदबाजों ने लिए (81%) 92
स्पिनर्स ने लिए (19%) 21

IND vs NZ 1st T20I संभावित प्लेइंग 11:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी

IND vs NZ 1st T20I, 2025 टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
वरुण चक्रवर्ती स्पिनर नागपुर में इकॉनमी 6 से कम
अभिषेक शर्मा बल्लेबाज पावरप्ले स्ट्राइकर
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर मिडिल-ऑर्डर हीटर
लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाज डेथ ओवर्स में विकेट लेने की क्षमता
डेवोन कॉनवे विकेटकीपर-बल्लेबाज पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी

IND vs NZ 1st T20I, 2025: विशेषज्ञ की राय:

न्यूजीलैंड टीम ने T20 श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी T20 फॉर्मेट में शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को T20 श्रृंखला में हराया है।

नागपुर में दोनों टीमों के बीच एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी इस पिच पर कीवी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। घरेलू परिस्तिथियों, हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम इस पहले T20 में आगे नजर आ रही है।

भारत के जीतने की संभावना: 60%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND vs NZ IND vs NZ 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला T20I मैच 21 जनवरी शाम 7:00 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर में आयोजित होगा।

नागपुर की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है।

इस मैच का सीधा प्रसारण DD Sports, JioHotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com