IND vs NZ 1st T20: नागपुर में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल, या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए किस होगा पिच पर दबदबा

Published - 20 Jan 2026, 11:48 AM | Updated - 20 Jan 2026, 01:08 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें कीवियों का बोलबाला रहा था, जबकि टीम इंडिया को पहली बार न्यूजीलैंड ने घर में आकर शिकस्त दी थी।

हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए भारत को टी20 प्रारूप (IND vs NZ) में हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि सूर्या की कप्तानी में भारत एक भी सीरीज अभी तक नहीं हारा है। लेकिन मुकाबले पहले चलिए जानते हैं कि नागपुर में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? किसका रहने वाला है यहां पर दबदबा?

बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है जगह!

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में 21 जनवरी को श्रृंखला का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। खास बात ये है कि यहां की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां पर बड़े हिट्स लगाना बेहद आसान होता है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन उसके लिए सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करवा बेहद जरूरी होगा।

वहीं, गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों का रोल नागपुर टी20 (IND vs NZ) में काफी अहम होने वाला है, क्योंकि सही जगह गेंद को फेंकने से बल्लेबाजों को बड़े हिट्स लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन खराब गेंदों को दर्शक दीर्घा में आसानी से डिपॉजिट किया जा सकता है।

आंकड़ों से समझे पिच का मिजाज

जामथा स्टेडियम नागपुर (IND vs NZ) में मौजूद पिच का मिजाज समझने के लिए यहां के आंकड़ों को समझना बेहद जरूरी है। यहां पर अब तक कुल 12 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जहां पर सिर्फ चार टीमों ने रनों का पीछा करते हुए मैच को जीता है। जबकि यहां पर पहली पारी में औसतन स्कोर 146 रन है तो दूसरी पारी में ये गिरकर 125 रन पर पहुंच जाता है।

यानी साफ है कि सही एरिया में गेंदबाजी करने से बल्लेबाजों की रन गति पर अंकुश लगाया जा सकता है। यहां पर सर्वोच्च स्कोर 20 ओवर में 215 रन है, जो कि साल 2009 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ बनाया था। खास बात ये है कि ये एकमात्र बार था, जब यहां पर 200 का आंकड़ा पार हुआ था।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बुरा फंसे रिंकू सिंह, AI वीडियो के कारण दर्ज हुई शिकायत

IND vs NZ: इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

पहले टी20 मैच (IND vs NZ) में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर सभी की नजरे रहने वाली हैं। जहां अभिषेक और संजू से टीम प्रबंधन ने एक तेज तर्रार शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा तो कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन नए वर्ष में कप्तान सूर्या एक नई शुरुआत करना चाहेंगे।

जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव का किरदार नागपुर के जामथा स्टेडियम (IND vs NZ) में काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इन दोनों गेंदबाजों के सामने कीवियों को बड़े हिट्स लगाने में परेशानी हो सकती है। जबकि अर्शदीप सिंह भी नई गेंद से न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं। वहीं, रिंकू सिंह और ईशान किशन का पहला टी20 में बेंच पर बैठना तय माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की हार के बाद फैंस ने खोया आपा, गौतम गंभीर के लिए लगाए हाय-हाय के नारे, विराट कोहली का रिएक्शन भी हुआ वायरल

Tagged:

IND vs NZ Suryakumar Yadav pitch report INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में।

146 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com