IND vs NZ 1st T20: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में टीम इंडिया मचाएगी धमाल, या एक बार फिर न्यूजीलैंड का होगा पलड़ा भारत? इन आंकड़ों से समझें पूरा गणित
Published - 20 Jan 2026, 05:29 PM | Updated - 21 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
IND vs NZ: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की नजर वनडे सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज जीतने पर होगी। वहीं, भारतीय टीम कीवियों के विजय अभियान पर ब्रेक लगाना चाहेगी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया (IND vs NZ) का लक्ष्य नागपुर टी20 सीरीज को जीतकर पांच टी20 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाना होगा। लेकिन उसे पहले चलिए जानते हैं कि भारत का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में रिकॉर्ड कैसा रहा है।
IND vs NZ: नागपुर में खेले हैं इतने टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच (IND vs NZ) नागपुर में स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। जबकि भारत ने यहां पर सिर्फ पांच टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन में जीत हासिल की है तो दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं, भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच यहां पर पहला टी20 द्विपक्षीय मुकाबला खेला जाएगा, क्योंकि आज से पहले इन दोनों के बीच इस मैदान पर द्विपक्षीय टी20 मैच नहीं खेला गया है। यानी ये मैच अपने नाम में एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा, जिसे दोनों टीमें जीतना चाहेंगी।
2016 में हुई थी आखिरी भिड़ंत
हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) यहां पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 का एक मैच खेला गया था। ये मैच विश्व कप 2016 के सुपर-10 का ग्रुप-2 का मैच था। इस मैच में कीवियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे, लेकिन टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 18.1 ओवर में सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई थी।
इस मैच को कीवियों ने 47 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था। खास बात ये है कि इस मैच में मिचेल सेंटनर भी खेल रहे थे, जिन्होंने बल्ले से कीमती 18 रन बनाए थे तो लेफ्ट आर्म स्पिन से 4 ओवर में 11 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए थे। जबकि सेंटनर अब पहले से अधिक अनुभव और अधिक जिम्मेदारी के साथ भारत आ रहे हैं तो उनसे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बचकर रहने की आवश्यकता होगी।
टीम इंडिया का पलड़ा होगा भाई!
नागपुर टी20 मैच में टीम इंडिया का पलड़ा कीवियों पर भारी रह सकता है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। जब से सूर्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है, तब से भारत ने एक भी सीरीज को नहीं गंवाया है। जबकि टी20 स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था।
जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। बता दें कि, नागपुर टी20 में भारत को जीत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर काफी अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर