IND vs NZ 1st T20: बारिश करेगी खेल का मजा किरकिरा, या फैंस उठा पाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? यहां देखिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Published - 20 Jan 2026, 12:28 PM | Updated - 20 Jan 2026, 01:08 PM
Table of Contents
IND vs NZ: इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे सीरीज में जीत के बाद कीवियों की नजर टी20 सीरीज पर कब्जा करने की होगी, जिसकी शुरुआत वह नागपुर टी20 सीरीज (IND vs NZ) करेगी।
दूसरी ओर सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया नागपुर टी20 को जीतकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेलना चाहेंगे। लेकिन उससे पहले चलिए जानते हैं कि मैच में बारिश करेगी मजा किरकिरा या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुत्फ। यहां देखें कैसा रहने वाला है पहले मैच में मौसम का हाल।
IND vs NZ: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
नागपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच (IND vs NZ) को देखने के लिए प्रशंसक भारी संख्या में मैदान का रुख कर सकते हैं। लेकिन क्या इस मैच में बारिश खेला करेगी या नहीं ये बड़ा सवाल है। दरअसल, 21 जनवरी को आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है और बारिश आने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है।
यहां पर तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि शाम के समय ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मैच के दौरान 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मैच के दोरान कोहरे का खतरा भी नहीं है। ऐसे में प्रशंसक पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
क्या ओस करेगी बल्लेबाजी आसान?
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहला वनडे मैच शाम को खेला जाना है। ऐसे में क्या ओस दूसरी पारी में विलेन बनेगी तो इसका जवाब है नहीं। क्योंकि अभी इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में ओस बिल्कुल भी नजर नहीं आई थी, जबकि दूसरी पारी में भी ओस मैदान से गायब थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि नागपुर टी20 मैच के दौरान भी ओस आने की संभावनाएं बेहद कम हैं और इस स्थिति में दूसरी पारी में रनों का बचाव करना आसान हो सकता है। खास बात ये है कि यहां पर रनों का पीछा करने वाली टीमों ने सिर्फ चार मैच जीते हैं।
स्पिनरों का किरदार होना अहम
नागपुर स्टेडियम की पिच पर फास्ट बॉलिंग से अधिक स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है। इसका मुख्य कारण यहां की लाल मिट्टी की पिच को माना जा सकता है, जहां पर स्पिन के साथ-साथ अच्छा उछाल भी मिलता है, जिसके सामने बल्लेबाजों को बैटिंग करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
हालांकि, यहां पर बड़े हिट्स से अधिक सिंगल-डबल लेने वाले बल्लेबाज अधिक कारगर साबित होते हैं, जिसके कारण यहां का पहली पारी में औसतन स्कोर 146 के आस-पास रहता है। जबकि इस मैदान पर केवल एक बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है जो कि साल 2009 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ किया था। ऐसे में यहां की पिच का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, पूरी उम्मीद होगी कि यहां पर मैच का लुत्फ लेने आए प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं IND vs NZ 1st T20? जानें किस चैनल पर होगा फ्री प्रसारण
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर