IND vs NZ 1st ODI Prediction in Hindi: वडोदरा में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 11 Jan 2026, 09:01 AM | Updated - 11 Jan 2026, 09:04 AM

IND vs NZ 1st ODI Prediction
IND vs NZ 1st ODI 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे आज वडोदरा में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला में साउथ-अफ्रीका को हराया है वहीं न्यूजीलैंड ने भी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखलाएं जीती है। दोनों टीम अच्छी फार्म में है और इस मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

IND vs NZ 1st ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भारत vs न्यूजीलैंड

  • स्टेडियम: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा

  • मैच की तारीख: 11 जनवरी 2026 (01:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, DD Sports, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 7

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़े: BCCI ने किया साफ़, बताया बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब हिस्सा लेगी या नहीं

हालिया फॉर्म:

भारत WLWWL
न्यूजीलैंड WWWWW

कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा पिच रिपोर्ट:

यह मैच कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 5 मैच (ODI) खेले जा चुके हैं। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है रन बनाना आसान हो जाता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 256 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 215 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 40%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 47%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 9 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
10 Overs43 Runs50 Runs
20 Overs97 Runs94 Runs
30 Overs149 Runs147 Runs
40 Overs218 Runs202 Runs
50 Overs318 Runs311 Runs

IND vs NZ 1st ODI Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • विराट कोहली: यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • श्रेयस अय्यर: ये ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट से वापसी कर रहे हैं और इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं।

IND vs NZ 1st ODI Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • काइल जैमीसन: इन्होंने पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • अर्शदीप सिंह: इस मैच में भारत के तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छी गेंदबाजी की है। इस मैच में भी दो से तीन विकेट लेने की उम्मीद है।

IND vs NZ 1st ODI Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

टीम इंडिया इस मैच में आगे नजर आ रही है। न्यूजीलैंड टीम की तुलना में भारतीय टीम में ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 66% मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एकदिवसीय फॉर्मेट में लगातार 7 मैच जीत चुकी है।

IND vs NZ 1st ODI Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), निक केली, मिशेल हे, ज़कारी फाउल्केस, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, ज़कारी फाउल्केस, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जैमीसन, मिशेल हे, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND vs NZ INDIA VS NEW ZEALAND IND vs NZ 1st ODI Prediction IND vs NZ 1st ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा।

यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है रन बनाना आसान हो जाता है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com