IND vs NED, WEATHER REPORT: अहमदाबाद में खिली रहेगी धुप या बरसेगा पानी? यहां जान लें मौसम का पूरा हाल

Published - 17 Feb 2026, 01:14 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:18 PM

IND Vs NED

IND vs NED: भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब IND vs NED मुकाबला खेलने को तैयार है। भारत का अगला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां पर सबकी निगाहें टिकी हैं। भारतीय टीम अपनी शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। क्या बारिश लीग स्टेज के इस आखिरी मुकाबले में खलल डालेगी या दर्शकों को पूरे 20 ओवर का खेल देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं अहमदाबाद का ताजा वेदर अपडेट।

IND vs NED में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

IND Vs NED

अहमदाबाद में खेले जाने वाली IND vs NED लीग स्टेज के 36वें मैच के दौरान मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है। 18 फरवरी 2026 को होने वाले इस मुकाबले के लिए स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C रहने का अनुमान है। दिन के समय खिली हुई धूप खिलाड़ियों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों को राहत मिलेगी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम अपना हाइऐस्ट टोटल बनाने के मकसद से उतरेगी क्योंकि पहले मुकाबले में टीम को संघर्ष करना पड़ा था साथ ही बल्लेबाजी यूनिट बिखर गई थी।
IND vs NED, PITCH REPORT: क्या कहती हैं अहमदबाद स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला

क्या बारिश बिगाड़ेगी IND vs NED खेल का मजा ?

IND vs NED मुकाबले से पहले सबसे अच्छी खबर यह है कि इस मैच पर बारिश का कोई साया नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की संभावना शुन्य प्रतिश्त है। हवा की गति लगभग 6 किमी प्रती घंटा रहने की उम्मीद है, जो खेल की दृष्टि से काफी सही मानी जाती है।

इसका मतलब है कि टॉस जीतने वाली टीम बिना किसी मौसम के दबाव के अपनी रणनीति बना सकेगी। पिच सूखी रहने के कारण बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

भारत नीदरलैंडस के सामने एक मजबूत टीम है लेकिन नीदरलैंडस इस मुकाबले को हर हाल में जीतने की कोशीश करेगी। नीदरलैंड तीन में से एक मुकाबला जीती है जबकि भारत अपना तीनों मुकाबला जीत सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चूका है।

IND vs NED मुकाबले के लिए तैयार है अहमदाबाद

अहमदाबाद का यह इंटरनेशन स्टेडियम नीले रंग में रंगने के लिए तैयार है। हालांकि इस मुकाबला को शाम सात बजे से खेला जाना है, इसलिए दूसरी पारी के दौरान ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हालांकि नमी का स्तर 30 प्रतिश्त के आसपास रहने का अनुमान है, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है।

भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। बिना किसी बारिश के व्यवधान के, क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। इससे पहले भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पाकिस्तान अभी भी असमंजस में है कि वो सुपर 8 का हिस्सा हो पाएगा या नहीं। अगर पाकिस्तान 18 फरवरी को होने वाली मैच नामीबिया से हार जाता है तो यूएसए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि इंडोनो टीम के बीच नेट रन रेट में भी अंतर है जिसमें यूएसए फिलहाल ऊपर दिख रही है।

इस मुकाबले से समाप्त होने के बाद 21 फरवरी से सुपर 8 मुकाबला खेला जाना है। 21 फरवरी के लिए सुपर आठ मुकाबला खेले जाने के लिए अभी तक टीम टय नहीं हुई है, जबकि 22 फरवरी के लिए इंग्लैंड का श्रीलंका से और भारत का साउथ अफ्रिका से फिक्सचर तय है।

IND vs NED मुकाबले में भारत अपनी सारी खामियों पर काम करना चाहेगी, जिससे टीम की तैयारी सुपर आठ के लिए मजबूत हो और साउथ अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सके।
ऑफिशियल लिस्ट जारी: ये 5 टीमें कर चुकी क्वालीफाई, जबकि ये पांच हुईं टूर्नामेंट से बाहर

Tagged:

team india IND vs NED Netherlands Cricket Team T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com