IND vs NED: नीदरलैंड्स को हराकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने बरकरार रखी अपनी ‘विनिंग स्ट्रीक’, 17 रनों से दर्ज की चौथी जीत

Published - 18 Feb 2026, 10:38 PM | Updated - 18 Feb 2026, 10:45 PM

IND Vs NED 1

18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड्स (IND vs NED) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह अहमदाबाद का नरेंद्र क्रिकेट मोदी स्टेडियम बना। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सूर्यकुमार यादव की टीम छह विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर हासिल कर पाई। इसके जवाब में नीदरलैंड्स टीम ने 176 रन बनाए। परिणामस्वरूप, टीम इंडिया (IND vs NED) ने 17 रनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

IND vs NED: एक बार फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा

नीदरलैंड्स (IND vs NED) की खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह लगातार तीसरी बार डक आउट हुए।

वहीं, दूसरे ओपनर ईशान किशन आर्यन दत्त की पर क्लीन बोल्ड होनेए से पहले महज 18 रन ही बना पाए। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गिर जाने के बाद भारत के मिडिल ऑर्डर ने मचाते संभालते हुए दमदार प्रदर्शन किया और टीम के स्कोरबोर्ड को 193 तक पहुंचा दिया।

'हमारी सफलता में उन 2 भारतीयों का हाथ....' श्रीलंका की सफलता का सनथ जयसूर्या ने इन 2 इंडियंस को दिया पूरा श्रेय

शिवम दुबे के बल्ले ने मचाया धमाल

Shivam Dube

भारतीय टीम (IND vs NED) के लिए मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनके अलावा हार्दिक पंड्या का भी बल्ला नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के खिलाफ गरजता नजर आया। इस दौरान उनकी शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी हुई।

हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए , जबकि शिवम दुबे 212.90 के स्ट्राइक रेट से चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। तिलक वर्मा ने 31 रन और सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड्स के लिए लॉग्न बीक ने तीन और आर्यन ने दो विकेट झटकी।

भारत ने 17 रनों से दर्ज की जीत

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई नीदरलैंड्स टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, खिलाड़ियों छोटी और जुझारू पारियां खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सामने उनकी मेहनत भी फीकी रही। सलामी बल्लेबाज मिचेल लेविट और मैक्स ओ’डाउड ने क्रमशः 24 रन और 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, बास डे लीड ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।

कॉलिन एर्कमैन 23 रन, जैक लायन 26 रन, नोआ क्रोज़ 25 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन जड़ सके। इस बीच आर्यन दत्त बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन सफलताएं हासिल की। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के हाथ एक-एक विकेट लगी। शिवम दुबे ने दो विकेट ली।

IND vs NED: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, अक्षर समेत ये खिलाड़ी हुआ प्लेइंग-XI से बाहर, तो इन 2 स्टार प्लेयर्स की एंट्री

Tagged:

team india Suryakumar Yadav hardik pandya Shivam Dube IND vs NED T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com