IND vs NED, PITCH REPORT: क्या कहती हैं अहमदबाद स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला
Published - 17 Feb 2026, 09:07 AM | Updated - 17 Feb 2026, 09:13 AM
Table of Contents
IND vs NED: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जीत के साथ शुरूआत की थी. अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला नीदरलैंड (IND vs NED) के साथ है. दोनों टीमों का ग्रुप A का मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अहमदाबाद की पिच किस के लिए ज्यादा मददगार होगी, गेंदबाजों के लिए या बल्लेबाजों के लिए. चलिए तो आकड़ों के जरिये जानने की कोशिश करते हैं.
IND vs NED: शुरूआत में गेंदबाजों के लिए फायदा, फिर बल्लेबाजों का राज

अहमदाबाद का Narendra Modi Stadium की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. लेकिन मैच की परिस्थितियां मैच का रूख बदल सकती है. इस मैदान की सतह हार्ड और अच्छी बाउंस देने वाली है. लेकिन गेंद जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है, तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. जिसके बाद बल्ले से लंबे-लंबे शॉट्स लगते हैं. लिहाजा, बैटर्स के लिए बड़ा स्कोर बनाना संभव है.
टी20 मुकाबलों की बात करें तो यहां 160-170 रन का स्कोर हो जाता है. लेकिन अक्सर कई मैचों190-200 या उससे अधिक रन भी बने हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाज़ी करती है, तो नीदरलैंड के खिलाफ 240-250 रन जैसा विशाल स्कोर खड़ा करना भी पूरी तरह संभव है।
इन आंकड़ों से जानें पिच रिपोर्ट का हाल
टी20 अंतरराष्ट्रिय मैचों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकडें:
कुल मैच- 14
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 5
पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 172
दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 149
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 234/4 (20 ओवर) IND बनाम NZ
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 66/10 (12.1 ओवर) NZ बनाम IND
सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 178/3 (17.1 ओवर) RSA बनाम NZ
सबसे कम स्कोर डिफेंड किया गया- 107/7 (20 ओवर) WIW बनाम INDW
IND vs NED: स्पिनर्स की भूमिका अहम
अहमदाबाद की पिच सपाट है लेकिन मीडिया ओवर्स में स्पिन का जादू जरूर असर करेगा. क्योंकि जैसे-जैसे पिच इस्तेमाल होती है. हल्की पकड़ बनने लगती है. ऐसे में स्पिनर्स गति और लाइन में बदलाव कर सकते हैं. स्पिनर्स मुकाबले में रन बनने की गति को धीमा कर सकते हैं. टी20 फॉर्मेट में यही मैच का टर्निग पॉइंट होगा.
IND vs NED: टॉस की भूमिका अहम
इस पिच पर टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है. क्योंकि बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सकता है. फिर दूसरी पारी में टीम के लिए रन चेज़ करना आसाना दिखाई देता है , लेकिन बड़े मैचे मैचों में स्कोरबोर्ड ही परिणाम तय करता है. अगर भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है, तो बड़ा स्कोर बनाना बाएं हाथ का खेल होगा.
Tagged:
team india IND vs NED T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर